{"_id":"62910d819b7eb61ce3216e64","slug":"water-sewer-connections-will-be-cut-for-not-cooperating-in-the-work-of-wardbandi-gurgaon-news-noi650981454","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्डबंदी के काम में सहयोग नहीं करने पर कटेंगे पानी-सीवर कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्डबंदी के काम में सहयोग नहीं करने पर कटेंगे पानी-सीवर कनेक्शन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पांच महीने बाद होने वाले नगर निगम चुनाव से पहले हो रही वार्डबंदी के काम में नगर निगम स्टाफ को लोगों का सहयोग नहीं मिल रहा है। इसको देखते हुए अब निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए तय किया है कि ऐसे लोगों के पानी और सीवर के कनेक्शन काटे जाएंगे।
निगम की ओर से वार्डबंदी के लिए सर्वे करवाया जा रहा है। सर्वे का काम निजी एजेंसी को सौंपा गया है। एजेेंसी के लोग घर-घर जाकर जनसंख्या के आंकड़े जुटा रहे हैं लेकिन देखने में आ रहा है कि कुछ लोग उनके मकानों में रह रहे किराएदारों की जानकारी नहीं दे रहे हैं।
एजेंसी के कर्मचारी लोगों से किराएदारों की जानकारी मांगते हैं तो काफी लोग उन्हें मना कर देते हैं या फिर उनके साथ लड़ाई झगड़ा करते हैं। इस कारण एजेंसी को सर्वे में देरी और परेशानी हो रही है। अब निगम ने आबादी सर्वे में जानकारी नहीं देने वाले लोगों के घरों के पानी व सीवर के कनेक्शन काटने का फैसला लिया है। ऐसे लोगों की एजेंसी सूची तैयार कर रही है।
विज्ञापन
वार्डबंदी के सर्वे के दौरान लोग किराएदारों की जानकारी व अपने घर के सदस्यों की जानकारी नहीं दे रहे हैं। लोगों से अपील है कि वह वार्डबंदी के सर्वे में निगम का सहयोग करें। ऐसा नहीं करने वाले लोगों के घरों के पानी व सीवर कनेक्शन काटे जा सकते हैं।
- राधेश्याम शर्मा, अधीक्षण अभियंता, नगर निगम