{"_id":"648cb2166f3523c64302d114","slug":"water-logging-at-hero-honda-chowk-due-to-rain-jammed-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-7628-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बरसात से हीरो होंडा चौक पर जल जमाव, जाम लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बरसात से हीरो होंडा चौक पर जल जमाव, जाम लगा
Sat, 17 Jun 2023 12:34 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Sat, 17 Jun 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
तापमान में कमी से मौसम हुआ सुहाना, आंधी और बारिश के कारण एहतियातन काटी गई बिजली
संवाद न्यूज एजेंंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। बारिश के कारण गर्मी का असर कम हुआ और तापमान गिरकर 37.8 डिग्री हो गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दोपहर बाद तक गुरुग्राम में 14.5 मिली मीटर की बारिश हुई। मौसम सुहाना हुआ मगर सड़क पर चलने वालों को मुश्किलों सामना करना पड़ा। दोपहर ढाई बजे हीरो होंडा चौक से मानेसर की ओर जाने वाली सड़क पर पानी भरा था, गाड़िया सरक-सरक कर चल रही थी।
यहां बारिश के कारण जल भराव से जाम हो गया। सेक्टर 92 में रहने वाले प्रदीप कुमार ने बताया कि वह ढाई बजे हीरो होंडा चौक से गुजर रहा था, हल्की बारिश के बावजूद काफी देर तक जाम में फंसा रहा। सड़क पर काफी पानी जमा था। बाहर निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पडा। सदर बाजार के पास अग्रसेन चौक के पास सर्विस लेन पर काफी पानी जमा था। हालांकि बारिश कुछ ही देर हुई, मगर बारिश तेज रही थी। राजीव नगर, ओल्ड दिल्ली रोड, महरौली रोड पर भी कुछ जगहों पर पानी जमा हो गया। कुछ कॉलोनियों के निचले हिस्सों में भी कई जगह पानी जमा हो गया। शिकोहपुर स्थित कृषि मौसम विज्ञान विभाग के डॉ. मंजीत के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण 17 से 21 जून आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है।
बारिश के कारण हुई बिजली कटौती
शुक्रवार को दोपहर में आई आंधी और बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में बिजली को एहतियातन बंद कर दिया गया। कुछ जगहों पर तार टूटने के कारण परेशानी आई। सिविल लाइंस में आंधी के कारण तार टूटकर गिर गए, जिसे ठीक करने के लिए यहां करीब चार घंटे बिजली गुल रही। पटेल नगर, सेक्टर 15 पार्ट-1, पार्ट-2 में भी कुछ देर तक बिजली कटी रही। हालांकि बिजली निगम के सर्किल-1 कार्यकारी अभियंता अविनाश यादव ने बताया कि बारिश के कारण बिजली बाधित नहीं हुई है। किसी एक इलाके में फॉल्ट आया होगा इससे परेशानी हुई होगी। द्वारका एक्सप्रेस वे की कई सोसाइटियों के लोगों ने बिजली कटौती की शिकायत की हैं। बिजली निगम के सर्किल-2 के एसई पीके चौहान ने बताया कि आंधी और बारिश के कारण सर्किल -2 में कहीं बिजली बाधित नहीं हुई है।