{"_id":"685ee8d2056acd8bb70fd8f7","slug":"water-drainage-arrangements-will-be-improved-in-16-sectors-of-new-gurugram-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-60978-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: न्यू गुरुग्राम के 16 सेक्टरों में पानी निकासी के इंतजाम होंगे बेहतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: न्यू गुरुग्राम के 16 सेक्टरों में पानी निकासी के इंतजाम होंगे बेहतर
विज्ञापन
सेक्टर 99 से 115 तक मास्टर स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज का निर्माण करेगा एचएसवीपी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। न्यू गुरुग्राम के 16 सेक्टरों में लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) अधूरे ड्रेनेज कार्याें को सिरे चढ़ाने में जुट गया है। एचएसवीपी ने सेक्टर 99 से 115 तक मास्टर स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज कार्य के लिए निविदा जारी कर दी है।
एचएसवीपी ने न्यू गुरुग्राम में सेक्टरों काे विकसित किया था लेकिन कई जगहों पर अभी सीवर-पानी और ड्रेनेज लाइनों का काम अधूरा है। अब गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) को इन सेक्टरों की जिम्मेदारी मिल गई है। ऐसे में इन सेक्टरों में सीवर-पानी और ड्रेनेज लाइनों की परियोजनाओं को जीएमडीए सिरे चढ़ा रहा है। जीएमडीए ने एचएसवीपी से कहा है कि वह अपनी अधूरी परियोजनाओं को पूरा करे। इसके बाद जीएमडीए संबंधित सेक्टरों में इन सेवाओं को देखेगा।
ऐसे में एचएसवीपी अधूरे कार्यों को सिरे चढ़ने में जुट गया है। एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंता विमल दीप ने बताया कि सेक्टर 99 से 115 तक मास्टर स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज का कार्य कराया जाना है। उन्होंने कहा कि इन सेक्टरों में कई जगहों पर ड्रेनेज कार्य अधूरा है। अधिकारी ने बताया कि 472.56 लाख के कार्यों को 18 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सेक्टर 82 निवासी राहुल भारद्वाज ने बताया कि न्यू गुरुग्राम में कई जगहों पर बारिश में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर अधूरी लाइनों से आम लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
जीएमडीए भी कार्याें को सिरे चढ़ रहा
जीएमडीए ने सेक्टर 68-75 में आरसीसी बॉक्स टाइप मास्टर स्टॉर्म वाटर ड्रेन के निर्माण को लेकर कदम उठाया है। योजना के अनुसार सेक्टर 68 से 75 में ड्रेनेज की व्यवस्था को बढ़ाने के लिए लगभग 17.63 किलोमीटर लंबा ड्रेन नेटवर्क बिछाया जाएगा। इस नेटवर्क के बरसाती पानी को वाटिका चौक से एनएच 48 तक निर्माणाधीन मास्टर स्टॉर्म वॉटर ड्रेन में और लेग-3 बादशाहपुर ड्रेन में डाला जाएगा। इस परियोजना पर 51 करोड़ रुपये की लागत आएगी।