फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Water connections of three societies cut due to 2.88 crore dues

Gurugram News: 2.88 करोड़ बकाए के चलते तीन सोसाइटियों के पानी कनेक्शन काटे

Wed, 01 Mar 2023 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Water connections of three societies cut due to 2.88 crore dues
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) से पानी लेने वाली तीन सोसाइटियों पर प्राधिकरण का 2.88 करोड़ रुपये बकाया है। भुगतान न करने पर इन तीन बकाएदार सोसाइटियों का प्राधिकरण ने कनेक्शन काट दिया है। जबकि अन्य करीब 40 बकाएदारों को जल्द ही नोटिस देने की तैयारी की जा रही है।


सेक्टर-48 स्थित विपुल वर्ल्ड सोसाइटी पर प्राधिकरण का 72 लाख रुपये बकाया है। सेक्टर-102 स्थित बीपीटीपी सोसाइटी पर एक करोड़ रुपये बकाया है। जबकि शेष राशि सेक्टर-51 स्थित मेफील्ड गार्डन पर बकाया है। प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता अभिनव वर्मा कहते हैं कि इन तीन लाइसेंस धारकों ने लंबे समय से दिए जा रहे थोक जल आपूर्ति के लिए जल आपूर्ति शुल्क का भुगतान नहीं किया है। संबंधित बिल्डरों को तीन बार रिमाइंडर नोटिस जारी किए गए हैं लेकिन उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जीएमडीए ने अब अपना जल आपूर्ति कनेक्शन काट दिया है जिसे राशि के भुगतान पर फिर से जोड़ दिया जाएगा। इसके साथ ही सभी लाभार्थियों से अनुरोध किया जाता है कि वे अपनी कॉलोनियों में जल आपूर्ति के कनेक्शन के कटने से बचने के लिए प्राधिकरण के जल आपूर्ति शुल्क को समय पर भुगतान कर दें। मौजूदा समय में, जीएमडीए शहर के निवासियों की पानी की मांग को पूरा करने के लिए लगभग 570 एमएलडी पीने योग्य पानी की आपूर्ति कर रहा है और निकट भविष्य में शहर में पानी की आपूर्ति बढ़ाने के लिए और परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed