फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Water being wasted due to pipeline leakage

Gurugram News: पाइप लाइन लीकेज के कारण बर्बाद हो रहा पानी

Tue, 14 Nov 2023 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Water being wasted due to pipeline leakage
गुरुग्राम। सेक्टर 110ए में महेंद्र औरा सोसाइटी के पास पाइप की लीकेज के कारण काफी पानी बर्बाद हो रहा है। यह सूचना देते हुए साई कुंज सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राकेश राणा ने बताया कि इससे काफी पानी बर्बाद हो रहा है और सड़क पर बह रहा है। नगर निगम की आठ इंच की पाइप लाइन यहां से गुजरती है जो इस जगह जीएमडीए की मुख्य लाइन से जुड़ रही है। मुख्य लाइन पर जुड़ने वाली जगह पर लीकेज है और काफी पानी बर्बाद हो रहा है। दूसरी ओर साई कुंज सोसाइटी की 40 फीट की कच्ची सड़क के बीच गुजर रही पाइप लाइन में लीकेज के कारण काफी पानी बर्बाद हो रहा है। हालांकि आरडब्ल्यूए की शिकायत पर इसकी मरम्मत का मंगलवार शाम काम शुरू किया गया। सेक्टर 21 के निवासी प्रदीप मेहरा ने बताया कि सेक्टर में मकान संख्या 484 के पास रात के वक्त जब पानी आता है तब पूरी सड़क पर पानी भर जाता है। इसकी जानकारी आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों को दी गई है। उन्होंने आकर मौके की जांच की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed