{"_id":"6a5f688e080a359bef06650d","slug":"watchmans-body-found-in-the-bushes-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-95255-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: झाड़ियों में मिला चौकीदार का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: झाड़ियों में मिला चौकीदार का शव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। थाना फर्रुखनगर क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर बस स्टैंड के पास वजीरपुर रोड स्थित झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव मोहम्मदपुर निवासी 57 वर्षीय जयपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, जयपाल को एक दिन पहले ही राजेश नामक व्यक्ति ने निर्माणाधीन इमारत की सुरक्षा के लिए चौकीदार के रूप में नियुक्त किया था।
परिजनों ने उनके लापता होने पर सोमवार को फर्रुखनगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार सुबह राहगीरों ने वजीरपुर रोड पर झाड़ियों में शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि मृतक के हाथ से खून निकल रहा था और पेट पर खरोंच के निशान थे। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
मोहम्मदपुर गांव में युवक के शव मिलने के मामले में परिजनों ने गांव के बस अड्डा के पास सड़क पर मृतक के शव को रखकर रोड जाम कर दिया। परिजनों का कहना था कि जयपाल की हत्या की गई है और दोषियों को जब तक गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे शव को नहीं उठाएंगे। मृतक के परिजनों मंगलवार को दोपहर बाद करीब 3 बजे शव को लेकर रोड पर बैठ गए। मौके पर फर्रुखनगर थाने के प्रभारी पूरी टीम के साथ पहुंचे। इसके अलावा नायब तहसीलदार व एसीपी मनोज कुमार भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को समझाने का प्रयास किया और आश्वासन दिया कि दोषियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। परिजन करीब 6.30 बजे तक शव को रोड पर रखकर विलाप करते रहे। परिजनों ने आरोप लगाया कि इस हत्या में सरपंच का हाथ है। पुलिस के समझाने पर करीब 6.30 बजे को उठाया गया। इस दौरान सड़क पर लगे जाम में काफी संख्या में वाहन फंसे रहे। मृतक के परिजनों के हटने के बाद पुलिस ने सड़क पर वाहनों का आवागमन शुरू कराया।