फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Wasim, son of former deputy speaker Azad Mohammad, withdrew his nomination.

Gurugram News: पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद के बेटे वसीम ने नामांकन वापस लिया

Tue, 17 Sep 2024 03:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Wasim, son of former deputy speaker Azad Mohammad, withdrew his nomination.
फिरोजपुर झिरका। हरियाणा के पूर्व डिप्टी स्पीकर एवं भाजपा नेता आजाद मोहम्मद के पुत्र वसीम आजाद ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। विधानसभा फिरोजपुर झिरका से आजाद मोहम्मद को भाजपा का टिकट नहीं मिलने से उनके पुत्र और उनके समर्थकों में भारी नाराजगी देखी जा रही थी।
विज्ञापन

एक पंचायत के माध्यम से उनके पुत्र के नाम का समर्थन किया गया था। इसके बाद उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया था, लेकिन भाजपा के गो सेवा आयोग चेयरमेन भानी राम मंगला सहित भाजपा हाईकमान के नेताओं के फोन आने के बाद नगरपालिका चेयरमैन मनीष जैन, विधानसभा संयोजक जतिन बुसरी, फिरोजपुर झिरका गौशाला चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रमेश आर्य और भाजपा के दर्जनों पदाधिकारी लगातार पुर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद से संपर्क साधे हुए थे। ताकि वह अपना पुत्र का नामांकन वापस ले सके। वहीं, पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद ने बताया कि हम भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। पिछले दो वर्षों से भाजपा के लिए रात दिन काम किया है। पार्टी के आलाकमान नेताओं से बातचीत की गई है, उनके आदेशानुसार नामांकन पत्र वापस लिया गया है और भाजपा उम्मीदवार नसीम अहमद के लिए काम करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed