{"_id":"6a09c8a6eb1a4eb9490d7227","slug":"warning-of-suspension-for-negligence-in-census-work-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-88268-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जनगणना कार्य में लापरवाही करने पर निलंबन की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जनगणना कार्य में लापरवाही करने पर निलंबन की दी चेतावनी
विज्ञापन
एफआईआर के बाद भी काम शुरू नहीं करने वाले कर्मचारियों पर होगी कानूनी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने रविवार को आयोजित जनगणना समीक्षा बैठक में कहा कि जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों के खिलाफ नगर निगम द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई है उन्होंने अभी भी आवंटित क्षेत्र में जनगणना कार्य शुरू नहीं किया है। ऐसा नहीं करने पर उनके विरुद्ध अब न्यायालय में कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके साथ ही ऐसे कर्मचारियों को निलंबित भी किया जाएगा।
बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि नगर निगम गुरुग्राम द्वारा 24 कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के लिए शिकायत भेजी गई थी। इनमें से कुछ कर्मचारियों ने अभी तक जनगणना कार्य शुरू नहीं किया है, जिस पर निगमायुक्त ने कड़ा रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने बैठक में स्पष्ट कहा कि सोमवार तक सभी ब्लॉकों में जनगणना कार्य हर हाल में शुरू हो जाना चाहिए। उन्होंने सभी संयुक्त आयुक्तों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों का नियमित दौरा करें और कार्य की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।
जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए निगमायुक्त ने विभिन्न आरडब्ल्यूए से भी सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि संयुक्त आयुक्त अपने क्षेत्रों में आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जनगणना कार्य में सहयोग सुनिश्चित करें, ताकि यह महत्वपूर्ण कार्य समय पर और प्रभावी ढंग से पूरा हो सके।