{"_id":"67a8e5281086564292036d7c","slug":"walls-of-government-offices-will-be-decorated-with-graphics-art-gurgaon-news-c-25-1-as11003-101075-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सरकारी कार्यालयों की दीवारें ग्राफिक्स आर्ट से होगी सुसज्जित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सरकारी कार्यालयों की दीवारें ग्राफिक्स आर्ट से होगी सुसज्जित
विज्ञापन
कार्यालयों की सूरत बदलने के लिए खर्च किए जाएंगे 25 लाख, दीवारों पर सरकारी योजनाओं को उकेर कर किया जाएगा लोगों को जागरूक
90 लाख की लागत से जिले के 300 आंगनबाड़ी केंद्रों पर हो रही है वॉल पेंटिंग
गुरुदत्त भारद्वाज
पुन्हाना। बाला पेंटिंग से बच्चों की पढ़ाई पर असर दिखने के बाद अब नगरपालिका पुन्हाना भी सरकारी कार्यालयों पर ग्राफिक्स आर्ट के जरिये लोगो को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करेगी। इसके बाद शहर के सरकारी कार्यालय बहुत जल्द बदले बदले नजर आऐंगे। नगर पालिका प्रशासन द्वारा ग्राफिक्स आर्ट के कार्य पर 25 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। चित्रकारी से सुसज्जित दीवारें लोगों को अपनी और आकर्षित करेंगी। नगरपालिका प्रशासन द्वारा इसके लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही इस पर काम शुरू कराया जाएगा।
पुन्हाना में लघु सचिवालय सहित शहर में अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न विभागों के कार्यालय हैं। लघु सचिवालय में जहां उपमंडल अधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित डाकघर, खंड शिक्षा अधिकारी, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग अधिकारी, सरल केन्द्र, तहसीलदार कार्यालय सहित करीब दर्जन भर विभाग मौजूद हैं तो वहीं पुन्हाना की अनाज मंडी में कृषि विकास अधिकारी, पुन्हाना होडल रोड पर जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय ,पुन्हाना सदर थाना, जमालगढ़ रोड पर पुन्हाना सिटी थाना, बिजली विभाग कार्यालय मौजूद हैं। ऐसे सभी विभाग के कार्यालयों में विभाग की दीवारों पर जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्राफिक्स आर्ट के तहत दर्शाया जाएगा। इतना ही नहीं दीवारों पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के स्लोगन लोगों को बेटियों को बचाने के साथ-साथ उन्हें शिक्षित बनाने के लिए प्रेरित करेगा। नगरपालिका के कनिष्ठ अभियंता राशिद के अनुसार ग्राफिक्स आर्ट से सुसज्जित दीवारें लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगी। ग्राफिक्स आर्ट के तहत लोगो को साफ सफाई के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। विभिन्न विभागों के संबंधित विभाग के कार्यालयों पर सरकारी योजनाओं की जानकारी सहित दी जाएगी जिससे लोगों में जागरूकता बढेगी।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी की जाएगी वाल पेंटिंग
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों की दशा सुधारने पर भी काम चल रहा है। जिले के तकरीबन 300 आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभाग द्वारा वाल पेंटिंग से बच्चों को न केवल फल, सब्जियों, दिन व पशुओं की चित्रकारी से उन्हें समझाया जाता है बल्कि दीवारों पर हिंदी वर्णमाला सहित गणित व अंग्रेजी के शब्दों को समझाया जाएगा। इससे बच्चों में मनोरंजन के साथ साथ प्राथमिक शिक्षा के प्रति भी जिज्ञासा बढ़ेगी।
विज्ञापन
ग्राफिक्स आर्ट के तहत सरकारी कार्यालयों की दीवारों को सुसज्जित किया जाएगा, जिस पर 24 लाख 90 हजार रुपये खर्च किए जाएगें। प्रक्रिया चल रही है जल्द ही किसी एजेंसी को इसका ठेका देकर काम शुरू कराया जाएगा। - राशिद, कनिष्ठ अभियंता, नगर पालिका पुन्हाना