{"_id":"60e5e35e8ebc3ebe07470100","slug":"waiting-5-hours-in-the-sun-still-did-not-get-vaccine-gurgaon-news-noi592122696","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप में 5 घंटे इंतजार, फिर भी नहीं लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप में 5 घंटे इंतजार, फिर भी नहीं लगा टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम/पटौदी। जिले में टीकाकरण की रफ्तार भले ही काफी बढ़ गई हो, लेकिन सच्चाई यह है कि बड़ी आबादी वाले इलाकों में टीकाकरण के लिए अब भी लोग धक्के खा रहे हैं। स्थिति यह है कि कड़ी धूप में लंबे इंतजार के बाद भी टीका नहीं लग रहा है। बुधवार को पटौदी के उपमंडल अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली, जहां 5 घंटे तक इंतजार के बाद भी लोगों को टीका नहीं लग सका और मायूस होकर लौटना पड़ा।
शहरी इलाकों में तो फिर भी मिन्नत करने पर कतार में खड़े लोगों को टीका लग जाता है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में स्थिति ज्यादा खराब है। यहां पर निर्धारित संख्या से ज्यादा एक भी व्यक्ति को टीका नहीं लगाया जाता, जिससे रोजाना बड़ी संख्या में लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ता है। वहीं, शहरी इलाकों की बात करें तो फाजिलपुर, राजीव नगर, गुड़गांव गांव, शिवाजी नगर समेत कुछ टीकाकरण केंद्र ऐसे हैं, जहां रोजाना लाभार्थियों की लंबी कतार लग रही है। हालांकि, इन जगहों पर दोपहर बाद तक कतार में खड़े सभी लोगों को टीका लगा दिया जाता है।
केंद्रों पर टूट रहे सामाजिक दूरी के नियम
टीकाकरण के मामले में गुरुग्राम शुरुआत से ही पहले पायदान पर बना हुआ है, लेकिन टीकाकरण के लिए आने वाले लोग कहीं पर भी सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। बुधवार को पटौदी के अस्पतालों में लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। इसके लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग टीकाकरण केंद्रों पर पहुंच गए, लेकिन कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। इस दौरान केंद्रों पर सामाजिक दूरी का खुला उल्लंघन देखने को मिला।
विज्ञापन
9488 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
बुधवार को जिले में 9488 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें से 4810 को पहली व 4678 को टीके की दूसरी डोज दी गई। वहीं, शासकीय केंद्रों पर 3130 लोगों को शासकीय केंद्रों व 6358 लोगों को निजी केंद्रों पर कोरोना का टीका लगाया गया। इसी के साथ जिले में टीका लगवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 15,13540 पर पहुंच गई है। बुधवार को 18-44 आयु वर्ग में 6088 व 45 साल से ज्यादा आयु वर्ग में 3179 लोगों को टीका लगा। वहीं, 90 स्वास्थ्यकर्मियों व 131 फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना का टीका लगाया गया।
सरकारी केंद्रों पर आज सिर्फ दूसरी डोज
जिले के किसी भी शासकीय केंद्रों पर बृहस्पतिवार को कोरोना टीके की पहली डोज नहीं लगाई जाएगी। कोवाक्सिन की सिर्फ दूसरी डोज दी जाएगी और प्रत्येक केंद्र के लिए 200 स्लॉट निर्धारित किए गए हैं। बुधवार को स्लम एरिया में 195 व हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर 175 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। वहीं, विदेश जाने वाले 49 लोगों को भी सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक में 28 दिन के अंतराल पर दूसरी डोज लगाई गई।
सुबह 5 बजे वैक्सीन लगवाने के लिए कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहा था, लेकिन पांच घंटे बाद पता चला कि टीका लगवाने वालों की सूची में मेरा नाम ही नहीं है।
- कृष्ण यादव, निवासी पटौदी
------
वैक्सीन लगवाने के लिए पहले भी दो बार आ चुका हूं, लेकिन कोरोना वैक्सीन नहीं लग पाई थी। आज तीसरी बार फिर से उपमंडल नागरिक अस्पताल में सुबह साढ़े सात बजे अपना नंबर लगा दिया था, लेकिन लगभग दो घंटे बाद पता चला कि मुझे टीका नहीं लग पाएगा।
- विक्रम, निवासी गांव जमालपुर