फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Voter List Revision: District Magistrate issues instructions for impartial disposal.

मतदाता सूची पुनरीक्षण : जिलाधिकारी ने निष्पक्ष निपटारे के दिए निर्देश

Mon, 10 Aug 2026 07:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
Voter List Revision: District Magistrate issues instructions for impartial disposal.
गुरुग्राम। जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत मतदाता सूचियों की समीक्षा बैठक की। यह बैठक सोमवार को मतदाता सूचियों के नोटिस चरण व दावे एवं आपत्तियों की प्रक्रिया की प्रगति को लेकर हुई। इससे पहले हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिलावार एसआईआर प्रक्रिया की समीक्षा की थी। उत्तम सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एसआईआर-2026 की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और निर्धारित समयसीमा में पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि दावे एवं आपत्तियां लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इसलिए प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण कर नियमानुसार निर्णय लिया जाए। किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से न छूटे। अपात्र नामों को नियमों के तहत हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों को बूथ स्तर तक एसआईआर कार्य की नियमित समीक्षा करने को कहा। बीएलओ द्वारा प्राप्त जानकारी समय पर उपलब्ध हो और सत्यापन में लापरवाही न हो। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed