फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Volleyball players begin training for Khel Mahakumbh

Gurugram News: खेल महाकुंभ के लिए वॉलीबॉल खिलाड़ियों का अभ्यास शुरू

Wed, 28 Oct 2026 01:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Volleyball players begin training for Khel Mahakumbh
नेहरू स्टेडियम में सर्विस, स्मैश और ब्लॉकिंग पर विशेष ध्यान दे रहे खिलाड़ी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। 16 नवंबर से शुरू होने वाले खेल महाकुंभ के लिए जिले की सरकारी खेल नर्सरियों के वॉलीबॉल खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू कर दिया है। खिलाड़ी नेहरू स्टेडियम में सुबह-शाम अपनी तकनीक सुधारने और टीम तालमेल बनाने पर ध्यान दे रहे हैं।
अभ्यास के दौरान खिलाड़ी सर्विस, स्मैश, ब्लॉकिंग और डिफेंस की तकनीक को बेहतर बना रहे हैं। वॉलीबॉल में अंक हासिल करने के साथ विपक्षी टीम के हमलों को रोकना भी महत्वपूर्ण होता है। खिलाड़ी गेंद की दिशा समझने, सही समय पर छलांग लगाने और तेजी से प्रतिक्रिया देने का अभ्यास कर रहे हैं। वॉलीबॉल प्रशिक्षक ललित ने बताया कि खिलाड़ियों की कमजोरियों को पहचानकर उन्हें दूर किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि नियमित अभ्यास से खिलाड़ियों की फिटनेस और निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर हो रही है। खिलाड़ी कपील ने बताया कि वे सर्विस को सटीक बनाने और स्मैश में तेजी लाने पर ध्यान दे रहे हैं। टीम के खिलाड़ियों के बीच तालमेल बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

खिलाड़ी प्रतियोगिता के दौरान दबाव की स्थिति में भी बेहतर खेल दिखाने की तैयारी कर रहे हैं। वे अपनी गलतियों को सुधारकर मैदान पर आत्मविश्वास के साथ उतरना चाहते हैं। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लक्ष्य के साथ खिलाड़ी मैदान पर उतरने की तैयारी कर रहे हैं। अभ्यास के दौरान टीम के तालमेल को मजबूत करने पर भी काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed