फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Villagers distressed over failure to construct 400-meter drain

Gurugram News: 400 मीटर नाला नहीं बनने से ग्रामीण परेशान

Sun, 17 May 2026 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Villagers distressed over failure to construct 400-meter drain
-आजाद नगर से हनुमान नगर तक सड़क बनने के बावजूद जलनिकासी न होने की समस्या
विज्ञापन

-रास्ते में जमा रहता है गंदा और बदबूदार पानी
संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। आजाद नगर से हनुमान नगर के बीच करीब 400 मीटर लंबे मार्ग के साथ नाला निर्माण नहीं होने से स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क बनने के बावजूद जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण रास्ते में गंदा और बदबूदार पानी जमा रहता है, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीण मजबूरी में इसी पानी के बीच से होकर गुजर रहे हैं।

स्थानीय निवासी हाजी नसरू, इंदरनाथ, संतोष रानी, अकबर, मुन्ना गुप्ता, विक्रम, राहुल, ग्राम पंचायत सदस्य आजाद अली और पंचायत सदस्य मुंतीजा ने बताया कि पिछली योजना के तहत इस मार्ग का निर्माण कराया गया था, लेकिन सड़क के साथ नाला नहीं बनाया गया। इसके चलते जल निकासी नहीं हो पा रही और पूरी गली में गंदा पानी फैला रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस रास्ते से प्रतिदिन करीब तीन हजार से अधिक लोग गुजरते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि करीब एक माह पहले भी उन्होंने सरपंच प्रतिनिधि को मौके पर बुलाकर समस्या से अवगत कराया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि पंचायत की लापरवाही के कारण समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर आरोप लगाया कि क्षेत्र में मुस्लिम आबादी अधिक होने के कारण उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। इस मामले में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अरुण यादव ने कहा कि मामला अब उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सोमवार या मंगलवार से संबंधित मार्ग के साथ नाला निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed