फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Villagers attack police officials

मोहम्मदपुर गुर्जर में अपराध शाखा टीम पर हमला, 3 सिपाही घायल

Sat, 07 Sep 2019 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Villagers attack police officials
सोहना। गुरुग्राम अपराध शाखा सेक्टर-31 की टीम पर सोहना के गांव मोहम्मदपुर गुर्जर में वांछित अपराधी को पकड़ने पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। वांछित अपराधी के परिजनों ने टीम पर लाठी, डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला कर टीम के तीन सिपाहियों को घायल कर आरोपी को छुड़ा लिया। आरोपी पर लूट समेत कई अन्य मामले दर्ज हैं। सोहना पुलिस ने महिलाओं सहित एक दर्जन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस वांछित अपराधी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुरुग्राम अपराध शाखा सेक्टर-31 की टीम ने सोहना के समीपवर्ती गांव मोहम्मदपुर गुर्जर में छापेमारी कर लूट के मामले में वांछित आरोपी इकबाल उर्फ बल्ला के गांव में रहने की सूचना मिली थी। इस पर टीम ने इकबाल को उसके गांव मोहम्मदपुर गुर्जर से गिरफ्तार कर लिया। उसी दौरान आरोपी ने जोर से शोर मचाना शुरू दिया। शोर सुनकर आरोपी के परिजन उसका चाचा सोहराब उर्फ शेरा, जेनी, रती खान, कासम, रुस्तम, जमीला, भोला व उसकी चाची जय भान आ गई। उन्होंने हाथों में लाठी, डंडा, ईंट-पत्थर ले रखे थे। उन्होंने आते ही अपराध शाखा टीम पर हमला बोल दिया। हैंड कांस्टेबल विजय के सिर में ईंट लग गई। वह लहूलुहान हो गया। इसी झगड़े में हेड कांस्टेबल अरुण व सिपाही जयप्रकाश को भी चोटें आई हैं। अपराधी के परिवार की महिलाओं ने आरोपी छुड़ा लिया और टीम को घेर लिया। जिससे आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी अरविंद दहिया ने बताया कि इस मामले में एक दर्जन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed