फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Village teenager was group misdeed by an Imam along with his friend In Nuh

इमाम ने नाबालिग से किया दुष्कर्म: बहाने से गांव की किशोरी को बाइक पर बिठाया, फिर दोस्त के साथ मिलकर की दरिंदगी

Sun, 06 Apr 2025 06:22 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, तावडू (नूंह)
संवाद न्यूज एजेंसी, तावडू (नूंह) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 06 Apr 2025 06:22 PM IST
सार

परिजनों का कहना है कि करीब दो दिन तक विवाद का पंचायती स्तर पर समाधान करने का प्रयास हुआ, लेकिन मुख्य आरोपी ने व्हाट्सअप कॉल कर उल्टा उन्हें ही झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।

विज्ञापन
Village teenager was group misdeed by an Imam along with his friend In Nuh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

हरियाणा के नूंह जिले के एक गांव से नाबालिग लड़की को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के गांव की मस्जिद के ही इमाम और उसके साथी पर यह गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पीड़ित परिजनों ने बताया कि गत तीन अप्रैल की सुबह उठे तो बेटी घर पर नहीं थी। अपने स्तर पर खोजबीन शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। फिर फोन पर सूचना मिली की बेटी नूंह के एक गांव में मौजूद है। परिजन नाबालिग लड़की को लेने के लिए उक्त गांव में पहुंचे। घर आने पर पीड़िता नाबालिग ने बताया कि गांव की मस्जिद में ही इमामत करने वाला नौशाद उसे दो-तीन अप्रेल की रात मोटरसाइकिल पर बिठाकर ले गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में उसका साथी आकिल मिला। जिन्होंने सीलखो पहाड़ में सुनसान जगह पर ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के मुताबिक जब मोटरसाइकिल पर बैठकर सभी नूंह की ओर जा रहे थे तो सामने पुलिस वाहन को देख डर गए। चालक ने मोटरसाइकिल एक गांव की ओर मोड़ दी। जहां पर ग्रामीणों ने पकड़ लिया। जिन्होंने पूछताछ करने के बाद पीड़िता के परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि करीब दो दिन तक विवाद का पंचायती स्तर पर समाधान करने का प्रयास हुआ, लेकिन मुख्य आरोपी ने व्हाट्सअप कॉल कर उल्टा उन्हें ही झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इस मामले में तावडू सदर थाना प्रभारी जितेंद्र यादव का कहना है कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर दो आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed