फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Vij's inspection in the corporation office, two SDOs suspended

निगम दफ्तर में विज का निरीक्षण, दो एसडीओ निलंबित

Thu, 22 Jul 2021 07:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Vij's inspection in the corporation office, two SDOs suspended
गुरुग्राम। प्रदेश के गृह एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज ने बुधवार को नगर निगम गुरुग्राम के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। वे सुबह 10:30 बजे पहुंच गए और 12:30 बजे तक अकाउंट एवं इंजीनियरिंग विंग को पूरी तरह खंगाला। उन्होंने कर्मचारियों से भी तमाम जानकारी ली। इस दौरान गैरहाजिर मिलने वाले दो सहायक अभियंताओं राकेश शर्मा तथा कुलदीप यादव को मौके पर ही निलंबित करने तथा कार्यकारी अभियंता धर्मबीर मलिक को कार्यभार मुक्त करने के निर्देश दिए। अकाउंट ब्रांच के सेक्शन ऑफिसर भूपेंद्र सिंह का दो घंटे का वेतन काटने की बात मंत्री ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निगम पार्षदों के फर्जी संतुष्टि पत्र पर भुगतान के मामले में एफआईआर दर्ज करवाकर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने चीफ अकाउंट ऑफिसर विजय कुमार की कार्यशैली पर संतुष्टि जताई तथा निगम की आय बढ़ाने के रास्तों पर ध्यान केंद्रीत करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान विज अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट नजर आए। उन्होंने नगर निगम के आयुक्त मुकेश कुमार आहुजा से कहा कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का हाजिरी एवं मूवमेंट रजिस्टर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि 20 जुलाई को सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों की रिपोर्ट प्रत्येक कर्मचारी के हिसाब से उनके कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

बाद में पत्रकारों से बातचीत में विज ने कहा कि गुरुग्राम में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान निकालने की योजना तैयार करने के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि औचक निरीक्षण के दौरान नगर निगम की कार्यप्रणाली से वे संतुष्ट नहीं हैं, इसमें बहुत सुधार की आवश्यकता है। इस बारे में उन्होंने निगमायुक्त को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed