फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Video was sent to Vij, no action was taken on XEN

विज को भेजी थी वीडियो, एक्सईएन पर नहीं हुई कार्रवाई

Thu, 22 Jul 2021 11:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Video was sent to Vij, no action was taken on XEN
गुरुग्राम। नगर निगम में बृहस्पतिवार को आए गृहमंत्री अनिल विज की ओर से जांच के आदेश देने की लोगों ने दिन भर प्रशंसा करते रहे। वहीं सेक्टर-सात के लोगों को इस दौरान एक और कार्यकारी अभियंता पर कार्रवाई का इंतजार था, वह नहीं हो सकी। यहां के एक निवासी ने निगम के कार्यकारी अभियंता तुषार यादव पर नाला निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जलभराव की वीडियो गृहमंत्री को भेजी थी। अब सेक्टर के लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यकारी अभियंता तुषार पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सेक्टर-सात के मकान नंबर-625 के रहने वाले हरिओम यादव ने बताया कि चार दिन पहले बारिश के बाद सेक्टर में उनके मकान व इसके आसपास के 100 से अधिक मकानों में डेढ़ से दो फीट पानी भर गया था। दो दिन तक पानी भरा रहा। बड़ी मुश्किल से पानी निकला। उनके अनुसार उन्होंने इसकी वीडियो उन्होंने गृहमंत्री अनिल विज के स्टाफ को भेजी थी। वीडियो में समस्या को दिखाते हुए सेक्टर में नाला निर्माण की जिम्मेदारी निभाने वाले कार्यकारी अभियंता तुषार यादव पर लापरवाही से काम करने का आरोप लगाया था। सेक्टर के रहने वाले प्रेम अनेजा का कहना है कि शहर में नगर निगम में निरीक्षण को आए गृह मंत्री कार्यकारी अभियंता तुषार यादव के कार्यालय पर भी छापा मारते तो लापरवाही सामने निकलकर आती। सेक्टर के लोगों को भी यही आस थी, हालांकि ऐसा हो नहीं सका। अब यहां के लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यकारी अभियंता पर कार्रवाई की मांग की है। नगर निगम आयुक्त से भी इसकी शिकायत की जा चुकी है।
विज्ञापन

इस बात का जताया गया था अंदेशा
सेक्टर में रहने वाले लोगों ने बताया कि कि सेक्टर में जब नाला बनाया जा रहा था तो इसके लेवल के ठीक न होने की बात कहते हुए उन्होंने अधिकारी को बताया था। इस पर सही से काम करने की मांग की थी। हरिओम का कहना है कि उनकी व सेक्टर के लोगों की बात पर एक्सइएन ने ध्यान नहीं दिया। सोमवार को बारिश हुई तो उनके मकान व पड़ोसी एमलए लूथरा, कृष्ण भारद्ववाज, एसी मेहता, प्रेम अनेजा, वीरेंद्र खुराना आदि सौ से अधिक मकानों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाले को मास्टर ड्रेन लाइन से जोड़ा गया था। बारिश के दौरान मास्टर ड्रेन लाइन का लेवल ज्यादा होने के कारण इस सेक्टर में जल भराव की समस्या आई है। शहर के भौगोलिक दृष्टि यह सेक्टर निचले हिस्से में है।
तुषार यादव, कार्यकारी अभिंयता डिविजन-6, नगर निगम, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed