फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Video recording of retired soldier will be made in jail on 6th September

चौहरा हत्याकांड: हत्यारोपी रिटायर्ड फौजी की छह सितंबर को जेल में होगी वीडियो रिकॉर्डिंग

Fri, 03 Sep 2021 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Video recording of retired soldier will be made in jail on 6th September
गुरुग्राम। राजेंद्रापार्क में हुए चौहरा हत्यांकाड में हत्या के आरोपी रिटायर्ड फौजी राव राय सिंह के सीसीटीवी फुटेज से मिलान के लिए टहलने का वीडियो छह सितंबर को बनाया जाएगा। इसके लिए पुलिस की याचिका पर शुक्रवार को अपना फैसला सुनाया गया है। दूसरी ओर सफदरजंग अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल विधि के शरीर पर लगे कुल 32 टांके काटे गए हैं।
विज्ञापन

11 दिन पहले चार लोगों की हत्या के मुख्य आरोपी की चाल कैसी है। इसकी जांच के लिए अदालत में एक वीडियो बनाने की अनुमति के लिए याचिका डाल रखी है। पुलिस की याचिका पर सरकारी पक्ष के वकील की ओर से अपना पक्ष रख चुके हैं। इस मामले में अदालत ने शुक्रवार को फैसला सुनाया है। फैसले के तहत मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में छह सितंबर को यह वीडियो जेल में बनाया जाएगा। दूसरी ओर, सफदरजंग अस्पताल में दाखिल विधि के मामा अमित शुक्ला ने बताया कि डॉक्टरों ने विधि के लगे टांकों को काट दिया है। उसके गले सिर व हथेली पर कुल 32 टांके लगे थे।
विज्ञापन

रिटायर्ड फौजी की छह सितंबर को जेल में वीडियो रिकॉर्डिंग तैयार करायी जायेगी। इसके लिए अदालत की ओर से दिये आदेश के तहत नियमानुसार इसे पूरा किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजीव यादव, एसीपी उद्योग, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed