{"_id":"6a88a7d95d465b7a2305510b","slug":"video-of-young-man-threatening-with-a-drawn-pistol-goes-viral-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-98532-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: युवक की पिस्तौल तानकर धमकी देने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: युवक की पिस्तौल तानकर धमकी देने का वीडियो वायरल
विज्ञापन
ओल्ड दिल्ली रोड स्थित गोशाला के सामने हुई वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। ओल्ड दिल्ली रोड पर शुक्रवार सुबह मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले गया। एक युवक ने दूसरे व्यक्ति को पिस्तौल तानकर धमकी दी। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना ओल्ड दिल्ली रोड स्थित गोशाला के सामने हुई। पीड़ित राहुल तंवर ने बताया कि उनकी कार सड़क किनारे खड़ी थी। तभी पास खड़ी दूसरी कार के चालक ने अचानक गाड़ी पीछे की। इससे दोनों वाहन आपस में छू गए। राहुल जब चालक से बात करने उतरे तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। राहुल के अनुसार, विरोध करने पर आरोपी युवक गाली-गलौच करने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अपनी कार से पिस्तौल निकाली। उसने राहुल की ओर पिस्तौल तानकर धमकाना शुरू कर दिया। लोगों को आता देख आरोपी ने पिस्तौल वापस रखी। वह अपनी कार लेकर मौके से भाग गया।
राहुल तंवर ने बताया कि वह इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। सिटी थाना के थाना प्रभारी ने बताया कि घटना का क्षेत्र सेक्टर-14 थाना क्षेत्र का हो सकता है और शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।