{"_id":"6a4116e944ee00ea170c0730","slug":"victory-football-cup-postponed-due-to-heat-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-92902-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गर्मी के कारण विक्ट्री फुटबॉल कप स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गर्मी के कारण विक्ट्री फुटबॉल कप स्थगित
विज्ञापन
मौसम अनुकूल होने पर प्रतियोगिता की नई तिथि घोषित की जाएगी
गुरुग्राम। सेक्टर-50 स्थित स्पोर्ट्स हब में रविवार को आयोजित होने वाली विक्ट्री फुटबॉल कप प्रतियोगिता को भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण स्थगित कर दिया गया। प्रतियोगिता में जिले की निजी फुटबॉल अकादमियों और विभिन्न स्कूलों की कुल 12 टीमों को हिस्सा लेना था। इसमें अंडर-10 और अंडर-12 वर्ग के खिलाड़ी भाग लेने वाले थे।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं और टीमें भी मुकाबला खेलने के लिए आ गई थी। हालांकि, सुबह से ही तेज धूप और उमस के कारण मैदान पर खिलाड़ियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रतियोगिता को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया गया। आयोजकों का कहना है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और मौसम अनुकूल होने पर प्रतियोगिता की नई तिथि घोषित की जाएगी। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले के उभरते फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराना और उनमें खेल भावना को बढ़ावा देना है।
प्रतियोगिता में कई निजी अकादमियों और स्कूलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले थे, लेकिन मौसम ने आयोजन पर पानी फेर दिया। आयोजन से जुड़े कोच आदिल ने कहा कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी थीं और खिलाड़ी भी काफी उत्साहित थे। लेकिन तेज धूप और अत्यधिक गर्मी में छोटे बच्चों को मैदान पर उतारना सुरक्षित नहीं था। खिलाड़ियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए प्रतियोगिता को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। जल्द ही नई तिथि घोषित कर सभी टीमों को इसकी सूचना दी जाएगी।