फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Vendor Development Program Today

Gurugram News: विक्रेता विकास कार्यक्रम आज

Mon, 31 Aug 2026 05:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
Vendor Development Program Today
गुरुग्राम। इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। आने वाले समय में ऑटोमोबाइल उद्योग में ईवी की भूमिका और बढ़ने की संभावना को देखते हुए गुरुग्राम और मानेसर के एमएसएमई के लिए ईवी सेक्टर से जुड़ना कारोबार विस्तार का बड़ा अवसर हो सकता है। इसी उद्देश्य से 1 और 2 सितंबर को आईकैट, आईएमटी मानेसर में विक्रेता विकास कार्यक्रम-सह-प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (पीएफटीआई) इस कार्यक्रम में सहयोगी की भूमिका निभा रहा है। पीएफटीआई के चेयरमैन दीपक मैनी ने बताया कि ईवी उद्योग केवल वाहनों के निर्माण तक सीमित नहीं है। बैटरी, बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स समेत कई क्षेत्रों में एमएसएमई के लिए नए अवसर बन रहे हैं। गुरुग्राम और मानेसर पहले से ही ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट्स के प्रमुख केंद्र हैं। ऐसे में यहां के उद्योगों के पास ईवी की सप्लाई चेन से जुड़ने की बेहतर संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि विक्रेता विकास कार्यक्रम एमएसएमई और बड़े वाहन निर्माताओं के बीच सीधा संपर्क स्थापित करने का मंच उपलब्ध कराएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed