फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Vehicle license fee increased by Rs 250

Gurugram News: वाहन लाइसेंस की फीस 250 रुपये बढ़ी

Wed, 26 Jun 2024 06:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Vehicle license fee increased by Rs 250
लर्निंग लाइसेंस की फीस में नहीं हुआ परिवर्तन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। वाहन लाइसेंस की फीस में प्रदेश सरकार की ओर से 250 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। जबकि लर्निंग लाइसेंस की दर में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
वजीराबाद तहसील के स्टांप वेंडर अमित ने बताया कि प्रदेश सरकार के आदेश के बाद सोमवार से बढ़ी हुई फीस जमा कराई जा रही है। जबकि लर्निंग फीस की दर 650 रुपये पहले की तरह तय है। उसमें कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। लर्निंग पूरा होने के बाद जब पक्का लाइसेंस बनवाया जाता है तो उसकी फीस पहले 1285 रुपये थी । जिसे बढ़ाकर 1535 कर दिया गया है। पटौदी, गुरुग्राम, सोहना और बादशाहपुर एसडीएम कार्यालय में रोजाना लगभग 200 पक्के लाइसेंस बनाए जाते हैं।
विज्ञापन



सरल केंद्र पर टोकन सिस्टम से होता है काम

एसडीएम गुरुग्राम रविन्द्र कुमार ने बताया कि सभी लाइसेंस अथाॅरिटी में सरल केंद्र बनाया गया है। वहां पर आने वालों को किसी तरह की परेशानी न हो इसका खास ख्याल किया गया है। अलग-अलग काउंटर नंबर पर काम का आवंटन किया गया है। वेटिंग अधिक होने पर अपना टोकन लेकर आवेदक उस एरिया में इंतजार कर सकता है। सरकार की ओर से फीस बढ़ाने के निर्णय को सोमवार से लागू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed