{"_id":"63fe4ec5daf4876bbf04c554","slug":"vegetable-seller-commits-suicide-under-pressure-from-bjp-leader-case-registered-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-2118-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: भाजपा नेता के दबाव में सब्जी विक्रेता ने की आत्महत्या, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: भाजपा नेता के दबाव में सब्जी विक्रेता ने की आत्महत्या, मामला दर्ज
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-9 थाना क्षेत्र की फिरोज गांधी कॉलोनी में एक सब्जी विक्रेता ने बिजली की तार से फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सब्जी विक्रेता ने मरने से पहले भाजपा नेता व अपने एक कर्मचारी पर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। मरने से पहले उसने छह पेज का सुसाइड नोट भी लिखा जिसके आधार पर सेक्टर-9 थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने व एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार मूल रूप से रेवाड़ी के रहने वाले राज कुमार-48 ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसने कई वर्ष पहले फल सब्जियों का आउटलेट खोला था। इसे कुछ वर्षों तक चलाने के बाद उसने अपना कार्य कर लिया। इसके लिए भाजपा नेता मनीष यादव व उसके पिता से बात कर उनकी खाली जमीन को किराए पर ले लिया। इसमें टीन शेड डालने के साथ ही दो अन्य दुकानें खुलवा दी और काम करने लगा। कोरोना काल में उन्होंने अपनी किराए पर ली हुई जमीन को अपने नौकरों व दुकानदारों को ठेके पर दे दिया। इस दौरान उनके नौकर बच्चू सिंह ने उनसे धोखा किया और भाजपा नेता मनीष यादव के साथ मिलकर उनसे यह जमीन वापस लेने के लिए दबाव बनाया। सुसाइड नोट में उन्होंने आरोप लगाया कि मनीष यादव ने उनसे यह जगह वापस ले ली और उन्हें यहां लगाए गए टीन शेड की करीब पौने दो लाख रुपये की राशि नहीं दी। रुपये वापस मांगने पर वह धमकी देने लगे। सुसाइड नोट में राज कुमार ने लिखा था कि मनीष यादव ने हाल ही में बादशाहपुर विधान सभा से चुनाव लड़ा था, लेकिन किसी कारणवश वह जीत नहीं पाया। वह अपने ओहदे का गलत इस्तेमाल करते हुए उन्हें प्रताड़ित कर रहा था। इससे परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। अपनी मौत के लिए उन्होंने इन्हीं दो लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।
बता दें कि सेक्टर-9 थाना पुलिस को सोमवार को सूचना मिली थी कि फिरोज गांधी कॉलोनी की दो नंबर गली में रहने वाले राज कुमार ने बिजली की तार से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब उनकी बेटी स्कूल से वापस लौटी तो उसने अपने पिता को फंदे पर लटका पाया और इसकी सूचना अपने मामा को दी। मौके पर पहुंचे मामा ने पुलिस को बुलाया और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की शिकायत व सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।