{"_id":"60b3d46e8ebc3e7fcc23bf5a","slug":"vaccinaton-delayed-due-to-inconvenient-atmosphere-gurgaon-news-noi5845873159","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 घंटे इंतजार के बाद लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9 घंटे इंतजार के बाद लगा टीका
विज्ञापन
गुरुग्राम। ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन के तहत टीका लगवाने के लिए लगातार दूसरे दिन केंद्रों पर 18-44 आयु वर्ग के लोगों का जमावड़ा लगा रहा। इस दौरान एमजी रोड स्थित डीएलएफ सिटी सेंटर मॉल में बनाए गए टीकाकरण केंद्र के बाहर वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली। हालांकि, काफी लोगों को 9 घंटे तक इंतजार करने के बाद टीका लगा। ऐसे में उन्होंने पंजीकरण व वैक्सीनेशन काउंटर बढ़ाने की मांग की। वहीं रविवार को प्रशासन ने निर्धारित स्लॉट बुक होने के बाद शेष वाहन चालकों को वापस भेज दिया।
शनिवार से जिले में पहली बार 18-44 आयु वर्ग में ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन के तहत टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया गया था। सही अनुमान न होने के कारण पहले दिन तमाम अव्यवस्थाएं देखने को मिली थीं। टीकाकरण के लिए लोग दोपहिया वाहनों से भी पहुंच गए थे, लेकिन रविवार को इन तमाम कमियों को दुुरुस्त कर लिया गया था। रविवार को सिर्फ उन्हीं लोगों को कतार में शामिल किया गया, जो चार पहिया वाहन से आए थे। साथ ही टीकाकरण केंद्र पर पहले आए लोगों में से निर्धारित 500 स्लॉट्स बुक होने के बाद कतार में लगे अन्य वाहन चालकों को वापस भेज दिया गया। इससे टीकाकरण केंद्र के बाहर बेवजह वाहनों का जमावड़ा नहीं लगा और व्यवस्थित तरीके से प्रक्रिया चलती रही।
सुबह 6 बजे से ही पहुंचने लगे लोग
पहले दिन हुई अव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रविवार को लोग सुबह 6 बजे से ही टीकाकरण केंद्र पर पहुंचने लगे थे। कई लोग सुबह 8 बजे तक आए और उनको टीकाकरण के लिए दोपहर 3 बजे तक इंतजार करना।
विज्ञापन
वर्जन-
प्रशासन की यह पहल तो काफी अच्छी है, लेकिन पंजीकरण व वैक्सीनेशन काउंटर बढ़ाए जाने चाहिए। इससे लाभार्थियों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। - शुभम भारद्वाज, निवासी राजेंद्रा पार्क
इस व्यवस्था से हम बाहरी लोगों के संपर्क में आने से तो बच जाते हैं, लेकिन समय काफी लग रहा है। इस समस्या को दुरुस्त करने के बारे में सोचना चाहिए। - विनय मलिक, निवासी राजेंद्रा पार्क
सुबह 6 बजे से ही आए हैं और तीन बजे तक टीका नहीं लग पाया है। टीके की संख्या बढ़ाने के साथ ही काउंटर भी बढ़ाए जाने चाहिए। - लाल चंद, निवासी सेक्टर-55
अच्छी बात है कि हम वाहन में बैठे ही बैठे टीका लगवा ले रहे हैं, लेकिन टीकाकरण की प्रक्रिया काफी धीमी चल रही है। इसमें सुधार होना चाहिए। - अंकित, निवासी सेक्टर-51
फोटो-
टीकाकरण केंद्र के बाहर लगी वाहनों की लंबी कतार
डीएलएफ सिटी सेंटर मॉल परिसर में टीका लगवाता व्यक्ति