फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Vaccination crossed 15 lakhs

पंद्रह लाख के पार हुआ टीकाकरण

Tue, 06 Jul 2021 07:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
Vaccination crossed 15 lakhs
गुरुग्राम। जिले में वैक्सीनेशन अभियान के तहत अभी तक 1504052 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग के अनुमान के मुताबिक जिले में करीब 20 लाख की आबादी ही 18 वर्ष से अधिक है, जिसका टीकाकरण किया जाना है। इस लिहाज से देखें तो गुरुग्राम सौ फीसदी टीकाकरण के अपने लक्ष्य के एकदम करीब पहुंच गया है। मंगलवार को टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 54 केंद्रों पर 9405 लोगों को वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन

टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ एमपी सिंह ने बताया कि वैक्सीनेशन अभियान के तहत 54 वैक्सीनेशन केंद्रों में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 5039 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। 926 लोगों को दूसरी डोज दी गई। 45 वर्ष से अधिक आयु के 707 लोगों को चार हेल्थ वर्कर्स को पहली व 43 को दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन

एक फ्रंटलाइन वर्कर को पहली और 98 को दूसरी डोज दी गई। सेक्टर-31 स्थित पॉलीक्लीनिक में मंगलवार को 50 विदेश जाने के लिए चयनित लोगों को कोविशील्ड की दूसरी डोज लगाई गई। मेट्रो स्टेशन हुडा सिटी सेंटर पर आयोजित किए गए वैक्सीनेशन शिविर में 154 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया। स्लम क्षेत्र को ध्यान में रखकर शुरू की गई मोबाइल वैक्सीन वैन के माध्यम से आज 120 लोगों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed