{"_id":"6aee206f01603600eb0a6345","slug":"underpass-passing-beneath-the-dwarka-expressway-has-been-closed-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-106620-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे के नीचे गुजर रहे अंडरपास को किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे के नीचे गुजर रहे अंडरपास को किया बंद
विज्ञापन
वाहन चालकों को घूमकर निकलना पड़ रहा, पेंटिंग व मरम्मत कार्य के चलते किया गया बंद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे के नीचे से गुजर रहे बसई अंडरपास को पेंटिंग व मरम्मत कार्य के चलते बंद किया गया है। ऐसे में वाहन चालकों को अपने गंतव्य की ओर घूमकर निकलना पड़ रहा है। हालांकि इस रूट पर वाहनों की संख्या ज्यादा नहीं होने के कारण जाम लगने जैसी स्थिति नहीं बन रही।
एनएचएआई अधिकारियों का कहना है कि पेंटिंग संबंधी कार्य पूरा होने के बाद अंडरपास को खोल दिया जाएगा। एनएचएआई ने द्वारका एक्सप्रेसवे के नीचे से गुजर रहे सेक्टर-102 की ओर से बसई की ओर आने वाले अंडरपास को पिछले तीन दिनों से बंद किया हुआ है। अधिकारियों के अनुसार एक तरफ के अंडरपास में पेंटिंग व मरम्मत संबंधी काम किया जा रहा है। 17 सितंबर की सुबह द्वारका एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर ग्रिल लगाने का काम कर रहे मजदूरों को कार ने टक्कर मार दी थी, जिसमें तीन मजदूरों की मौत हो गई थी। ऐसे में एनएचएआई ने मजदूरों की सुरक्षा को लेकर अंडरपास को बंद किया है।
वर्जन
अंडरपास में कई वाहन तेज गति निकलते हैं, ऐसे में काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा को देखते हुए इसे बंद कराया है। जैसे ही काम खत्म होगा, अंडरपास को खोल दिया जाएगा। - नरेश पुनिया, प्रोजेक्ट इंजीनियर, एनएचएआई