फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Undeclared lockdown in congested areas of the city

शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में अघोषित लॉकडाउन

Wed, 28 Apr 2021 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Undeclared lockdown in congested areas of the city
गुरुग्राम। पुलिस प्रशासन ने शहर के भीड़भाड़ वाले 12 से अधिक इलाकों में धारा-144 का सख्ती से पालन करने का तर्क देते हुए अघोषित लॉकडाउन लगा दिया। बुधवार को दोपहर 12 बजे के बाद जहां-जहां भीड़ दिखाई दी, वहां-वहां पुलिस टीम ने बाजार बंद करा दिए। साथ में पुलिस की गाड़ी अनाउंसमेंट करती रही कि धारा-144 लगी हुई है, इसलिए लोग घरों को चले जाएं। दुकानदारों से कहा कि आपके यहां अनावश्यक भीड़ क्यों है, लोगों की भीड़ न लगाएं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण मंगलवार देर शाम 51 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना दिए थे। इसके बाद बुधवार को सुशांत लोक के व्यापार केंद्र, सेक्टर-17/18 की मार्केट और सेक्टर-9 सहित कई इलाकों में दुकानों को बंद करा दिया गया। बुधवार को 39 नई जगहों को भी माइक्रो कंटेनमेंट जोन में शामिल कर दिया गया।
विज्ञापन

बिना किसी आदेश के पुलिसकर्मियों ने कई बाजारों में दोपहर को ही दुकानों को बंद करा दिया। पुलिस की कार्रवाई देख दुकानदारों में तो लॉकडाउन लगने तक की अफवाह फैल गई। कई दुकानदारों ने पुलिस से लिखित आदेश दिखाने को कहा तो पुलिसकर्मी नहीं दिखा सके। सभी दुकानों को बंद कराकर चले गए। हालांकि उन्हीं बाजारों में आसपास मॉल और शराब के ठेके खुले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में शाम छह बजे के बाद दुकानों, बाजारों को बंद करने का आदेश है। धारा-144 की वजह से एक जगह पर चार से ज्यादा लोगों को भी एकत्रित नहीं होने देने के भी आदेश हैं। हालांकि बुधवार को पुलिस ने इन आदेशों के साथ एक कदम आगे बढ़कर कार्रवाई की। दुकानदारों के पूछने पर पुलिसकर्मियों ने बताया कि उन्हें इसके लिए आदेश दिए गए हैं। इस दौरान दुकानदारों ने विरोध भी किया, लेकिन महामारी को देखते हुए और पुलिसकर्मियों का दबाव बनाने पर ज्यादातर दुकानदारों ने दुकानों को बंद कर दिया। इस मामले में पुलिस पीआरओ सुभाष बोकन का कहना है कि धारा-144 के उल्लंघन को देखते हुए कई दुकानों को बंद कराया गया था। वहां लोगों की भीड़ जमा हो रही थी। ऐसा सभी जगह नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed