फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Uncontrolled vehicle crushes 12-year-old child, dies

अनियंत्रित वाहन ने 12 वर्षीय बच्चे को रौंदा, मौत

Wed, 24 Mar 2021 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled vehicle crushes 12-year-old child, dies
पटौदी। कस्बे में बस स्टैंड के पीछे झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले 12 वर्षीय बच्चे को सड़क किनारे वाहन ने रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते वक्त उसकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूल रूप से अजमेर, राजस्थान के रहने वाले राधा किशन ने बताया कि उनका 12 वर्षीय बेटा गुलवीर सोमवार शाम के समय घर के बाहर रोड किनारे खेल रहा था। इस दौरान एक वाहन तेजी से आया और अनियंत्रित होकर गुलवीर को रौंद कर चला गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के लिए निकले। रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को दफना दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी पुलिस
शव को दफनाने की सूचना पर पुुलिस पहुंच गई। पिता से बात की और शव को बाहर निकला। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा। पिता ने बताया कि पुलिस का कहना था कि जांच सही तरीके से करने के लिए व चालक को पकड़ में लाने के लिए शव का पोस्टमार्टम करना जरूरी है। पुलिस ने पिता को यह भी आश्वासन दिया है कि वह रोड किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रहे हैं। जल्द ही आरोपी चालक उनकी गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह में हुईं कई सड़क दुर्घटनाएं
शहर और देहात क्षेत्र में रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। पिछले एक माह में ही दर्जनों सड़क हादसे हुए हैं। इनमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए तो कई जान गवां चुके हैैं। हादसे के बाद मौके से फरार अधिकांश वाहन चालकों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने के कारण हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed