{"_id":"68c813af6b6527768607b515","slug":"uncontrolled-scorpio-collides-with-divider-doctor-dies-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-67334-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कुत्ते को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई स्काॅर्पियो डिवाइडर से टकराई, डॉक्टर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कुत्ते को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई स्काॅर्पियो डिवाइडर से टकराई, डॉक्टर की मौत
विज्ञापन
चालक और आगे बैठा युवक घायल, द्वारका एक्सप्रेसवे के नीचे सूर्य मंदिर के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे के नीचे सूर्य मंदिर के पास रविवार रात कुत्ते को बचाने के प्रयास में एक स्काॅर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बीएएमएस डॉक्टर दीप नारायण (37) की मौत हो गई। टक्कर के बाद कार के एयरबैग खुल गए। चालक कमल व आगे बैठा युवक राहुल घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहगीरों ने हादसे के बारे में पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
पुलिस ने बताया, तीनों धर्म कॉलाेनी के रहने वाले हैं। दीप नारायण धर्म कॉलोनी एक्सटेंशन के एस-ब्लॉक में परिवार के साथ रहते थे और अपना क्लीनिक चलाते थे। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा का रहने वाले थे। वहीं, स्काॅर्पियो का चालक कमल ठेकेदारी का काम करता है और राहुल निजी कंपनी में नौकरी करता है।
तीनों युवक रविवार को किसी काम से गए थे और रात को करीब 11:15 बजे वापस धर्म कॉलोनी की ओर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि स्काॅर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी जोकि द्वारका एक्सप्रेसवे के पिलर नंबर 58-59 के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
स्काॅर्पियो को कमल चला रहा था, राहुल आगे बैठा था, जबकि दीप नारायण पिछली सीट पर बैठा था। डिवाइडर से टकराने के बाद स्काॅर्पियो के आगे के एयरबैग खुलने से कमल व राहुल को काफी कम चोटें आईं लेकिन हादसे में दीप नारायण के सिर में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना में स्काॅर्पियो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद पुलिस तीनों घायलों को अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने दीप नारायण को मृत घोषित कर दिया।
जांच अधिकारी संजीत ने बताया कि मृतक दीप नारायण के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। उसके सिर में गंभीर चोटें लगी थीं। हादसे में अन्य दो युवकों को भी चोटें आईं हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों घायल युवकों के बयान दर्ज करके और द्वारका एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से हादसे के सही कारण का पता चल सकेगा। मामले की छानबीन की जा रही है।