फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Uncontrolled container collides with a moving canter, driver burnt alive

Gurugram News: अनियंत्रित कंटेनर आगे चल रहे कैंटर से टकराया, चालक जिंदा जला

Sun, 07 Jun 2026 12:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled container collides with a moving canter, driver burnt alive
फोटो कैप्शन2-3 फर्रुखनगरकुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क
- टक्कर लगने के कारण दोनों वाहनों में लगी आग, केबिन में फंसा रह गया कंटेनर चालक
विज्ञापन

पटौदी टोल से फर्रुखनगर टोल की ओर जाने वाली सड़क पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर शनिवार की देर रात करीब 1.30 बजे सड़क हादसे में कंटेनर में आग लगने से चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह हादसा पटौदी टोल से फर्रुखनगर टोल की ओर जाने वाली सड़क पर हुआ। आगे चल रहे कैंटर में पीछे से आ रहे कंटेनर चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि केबिन में चालक का शव पूरी तरह जलकर कंकाल में तब्दील हो गया। मृतक की पहचान उन्नाव (उत्तर प्रदेश) के करजोरा गांव निवासी दीपू के रूप में हुई है। वहीं कैंटर चालक को हल्की चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जा में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार केएमपी एक्सप्रेसवे पर कैंटर पटौदी टोल से फर्रुखनगर टोल की ओर जाने वाली सड़क पर चल रहा था। इसी दौरान बिलासपुर की ओर से आ रहा कंटेनर अनियंत्रित होकर कैंटर से पीछे जा टकराया। पुलिस के अनुसार कैंटर में प्लास्टिक व कपड़े का कबाड़ भरा हुआ था। कैंटर से टकराने के बाद कंटेनर का चालक केबिन में फंस गया। कैंटर के पीछे टकराने के बाद कंटेनर में आग लगने के कारण चालक को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और उसकी केबिन में ही जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन

केएमपी पर वाहनों में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर विभाग की दमकल गाड़ी और फर्रुखनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों वाहनों में लगी आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुरुग्राम की मोर्चरी भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मृत चालक के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। परिवार वालों के आने के बाद रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। कैंटर में कंटेनर टकराकर आग लगने के मामले की जांच की जा रही है। - संजय, एएसआई, फर्रुखनगर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed