फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Uncle did love marriage with niece grandfather committed suicide in Pataudi

लाख समझाया पर वो एक न माना: भांजी को दिल दे बैठा मामा, फिर कर ली लव मैरिज; आहत नाना ने किया सुसाइड

Mon, 05 Aug 2024 07:55 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पटौदी
संवाद न्यूज एजेंसी, पटौदी Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 05 Aug 2024 07:55 PM IST
सार

कलयुगी मामा द्वारा अपनी ही भांजी से शादी करने पर बदनामी से परेशान नाना ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। यह मामला गुरुग्राम स्थित पटौदी के एक गांव में हुआ।

विज्ञापन
Uncle did love marriage with niece grandfather committed suicide in Pataudi
मामा ने की भांजी से शादी नाना ने कर ली आत्महत्या - फोटो : freepik

विस्तार

कलयुगी मामा द्वारा अपनी ही भांजी से शादी करने पर बदनामी से परेशान नाना ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। यह मामला गुरुग्राम स्थित पटौदी के एक गांव में हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पटौदी के एक गांव में एक 50 वर्षीय व्यक्ति के 22 वर्षीय बेटे ने अपनी भांजी से लव मैरिज कर ली। पेट्रोल पंप पर काम करने वाले व्यक्ति ने अपने बेटे को ऐसा करने से बार-बार मना किया, लेकिन युवक ने जबरन शादी कर ली। आस-पास के लोगों ने बताया कि अपने बेटे द्वारा शादी करने के बाद वह काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान था और उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ससुराल वालों ने पिस्टल के बल पर अपहरण कर पीटा
पटौदी के ही बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव बहोड़ा खुर्द निवासी एक व्यक्ति को उसकी पत्नी के साथ कुछ लोग पिस्टल के बल पर अपहरण कर ले गए। यहां एक कमरे में बंधक बनाकर मारपीट की। बेहोशी की हालत में उसे मरा समझकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

गांव बहोड़ा खुर्द निवासी संदीप ने थाना पुलिस को बताया कि वह रविवार रात अपनी पत्नी के साथ सो रहे थे। अचानक दरवाजे पर कुछ लोग आए और खटखटाया। दरवाजा खोलने पर 30 से 35 लोग दरवाजे के बाहर दिखे। उनमें से एक के साथ पिस्टल थी। उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दंपती को अपने साथ गाड़ी में बिठाकर ले गए। युवक को कमरे में बंधक बनाकर मारा-पीटा। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed