फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Unclaimed dog dies after being crushed by generator, report filed against five laborers

जनरेटर से कुचलने स्ट्रीट डॉग की मौत

Mon, 04 Apr 2022 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Unclaimed dog dies after being crushed by generator, report filed against five laborers
गुरुग्राम। डीएलएफ फेस-3 में रहने वाली महिला ने पांच मजदूरों पर लावारिस कुत्ते को लापरवाही से कुचलकर मारने का आरोप लगाया है। डीएलएफ फेस तीन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। डीएलएफ फेज-3 वी ब्लॉक में रहने वाली महिला शिवालिका कालरा ने पुलिस को बताया कि उनके घर के पास रहने वाले लावारिस कुत्ते मोली को रविवार सुबह कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे मजदूरों ने मार डाला। महिला ने जब पूछा तो एक मजदूर ने उन्हें बताया कि वह जनरेटर को शिफ्ट कर रहे थे। इस दौरान कुत्ता उसके नीचे दबकर मर गया। महिला का आरोप है कि यह बात किसी को हजम नहीं हो रही कि जब वह जनरेटर को आगे ले जा रहे थे तो उस समय कुत्ता जनरेट के नीचे बैठा रहा होगा। ऐसे में कोई भी कुत्ता वहां से भाग जाएगा। महिला ने शक जताया है कि जनरेटर जानबूझकर कुत्ते के ऊपर गिराकर उसे मारा गया है। वहीं, हादसे के बाद वहां मौजूद मजदूरों ने मिलकर कुत्ते के शव को पास में ही गड्ढ़ा खोदकर दबा दिया। शाम को महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। जिस पर डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की शिकायत पर डीएलएफ फेज-3 थाना में लापरवाही और कुत्ते को मारने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed