फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two youths died in separate road accidents

अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

Fri, 17 Dec 2021 06:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
Two youths died in separate road accidents
गुरुग्राम। थाना बिलासपुर और थाना सेक्टर 17-18 में हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों के परिजनों को पुलिस ने मामले की सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, भूपेंद्र (20 साल) परिवार के साथ रहते थे। वह निजी कंपनी में काम करते थे। बृहस्पतिवार रात को वह अपने एक भाई के साथ बाइक से ड्यूटी जा रहे थे। रास्ते में स्विफ्ट कार सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे भाई का पैर टूट गया। पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। आरोपी कार चालक के खिलाफ बिलासपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं, सेक्टर 17-18 थाना क्षेत्र में उत्तराखंड के थाना कगेडी देवी जिला भागेश्वर के रहने वाले महेश सिंह (36 साल) एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक पर हेल्पर थे। 13 दिसंबर की रात को वह काम कर बाइक से घर लौट रहे थे। सिग्नेचर टावर के पास एक वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी। दूसरे दिन उनके शरीर में दर्द उठा। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उनकी मौत हो गई। 16 दिसंबर को मृतक के भाई की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जांच अधिकारी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed