फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two students from villages Ghamdoj and Khedla became lieutenants.

Gurugram News: गांव घामडोज और खेड़ला से दो छात्र बने लेफ्टिनेंट

Sun, 10 Dec 2023 11:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two students from villages Ghamdoj and Khedla became lieutenants.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोहना। खंड के गांव घामडोज और खेड़ला से दो छात्रों का सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने गांव घामडोज में पहुंचे लेफ्टिनेंट अभिषेक राघव और खेडला में लेफ्टिनेंट हरित खटाना का फूल मालाओं से स्वागत किया। हरित खटाना को गांव भोंडसी से खेड़ला तक खुली जीप में ले जाया गया।

रिटायर्ड सूबेदार सतीश खटाना ने अपने बेटे लेफ्टिनेंट हरित खटाना के बारे में बताया कि उनके बेटे ने 10वीं व 12वीं कक्षा केंद्रीय विद्यालय दिल्ली कैंट से पास की। दिसंबर-2019 में आईएमए देहरादून में लगातार तीन साल स्नातक की डिग्री ली। चौथे वर्ष में लेफ्टिनेंट की परीक्षा पास की और कमीशन प्राप्त हुआ। लेफ्टिनेंट हरित खटाना के आवास पर सुबह से देर शाम तक बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। गांव घामडोज के रहने वाले अभिषेक राघव के पिता राकेश राजपूत सेना से नायब सूबेदार के पद से सेवानिवृत हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा नौ दिसंबर 2023 को कमीशन प्राप्त कर लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त हुआ है। गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed