फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two stolen vehicles recovered during Nuh Police vehicle checking drive, two accused arrested

Gurugram News: नूंह पुलिस के वाहन चेकिंग अभियान में दो चोरी के वाहन बरामद, दो आरोपी भी गिरफ्तार

Mon, 20 Apr 2026 11:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Two stolen vehicles recovered during Nuh Police vehicle checking drive, two accused arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह।
जिले में पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देशन में चलाए जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के तहत नूंह पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो चोरी के वाहनों सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आकेड़ा थाना पुलिस ने एफआईआर के तहत आरोपी जिलशाद पुत्र शेर मोहम्मद निवासी आकेड़ा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर बरामद की गई है और उसे हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

वहीं चौकी खोरी कला, थाना सदर तावडू पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी के वाहन टाटा कैंटर के साथ एक आरोपी नसीम उर्फ नस्सी पुत्र शेर मोहम्मद निवासी महोन, थाना रोजकामेव को काबू किया । इस संबंध में थाना सदर तावडू में मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि उक्त वाहन चोरी का मामला दिल्ली के थाना बवाना में पहले से ही दर्ज है । नूंह पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है, जिससे वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed