फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two sisters died after drowning in a pond

Gurugram News: तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत

Fri, 31 Oct 2025 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two sisters died after drowning in a pond
फिरोजपुर झिरका के थाना क्षेत्र के गांव पाठखोरी में हादसा
विज्ञापन


छोटी बहन का पैर फिसलने पर बड़ी बहन ने बचाने के लिए लगाई थी छलांग

संवाद न्यूज एजेंसी



फिरोजपुर झिरका। थाना क्षेत्र के गांव पाठखोरी में बृहस्पतिवार सुबह उस वक्त मातम छा गया जब गांव के ही एक तालाब में दो सगी बहनों की डूबने से मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 7 बजे उस समय हुआ जब दोनों बहनें उपले थापने के लिए गई थीं।

गांव के सरपंच साहुन ने बताया कि तालाब के पास ही ग्रामीणों ने अपने पशुओं के लिए प्लॉट बनाए हुए हैं, जहां रोजाना महिलाएं और बच्चे उपले थापने व अन्य कामों के लिए जाते हैं। बृहस्पतिवार सुबह जमशेद की पुत्रियां बड़ी बेटी सन्ना (18 वर्ष, शादीशुदा) और छोटी बेटी सजमिन (11 वर्ष) उपले थापने के लिए गई थीं।
विज्ञापन

उपले थापने के बाद दोनों बहनें पास के तालाब में गोबर से सनी परात को धो रही थीं, तभी छोटी बहन सजमिन का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरी। छोटी बहन को डूबते देख उसे बचाने के लिए बड़ी बहन सन्ना भी तालाब में कूद पड़ी, लेकिन दोनों की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



थोड़ी दूरी पर खड़े एक युवक ने जब उनकी चीख-पुकार सुनी तो गांव के लोगों को सूचना दी। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को पानी से बाहर निकाला और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। गांव में इस दर्दनाक हादसे के बाद शोक की लहर है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।


पांच दिन पहले ही आई थी मायके
इस दुर्घटना का शिकार हुई सन्ना की करीब एक वर्ष पहले पलवल जिले के बलई गांव में शादी हुई थी। चार-पांच दिन पहले ही वह अपने मायके आई थी। वहीं मृतक लड़कियों के चाचा अजीज ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे में जब तक ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें पानी से बाहर निकाला गया, जब तक उनकी मौत हो चुकी थी, वहीं इस मामले में फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी निखिल ने कहा कि इस बारे में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलेगी तो आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी जबकि परिजनों ने कहा कि यह एक दुर्घटना है, इसलिए वे इस मामले में किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed