फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two people, including a child, killed in road accident.

Gurugram News: सड़क हादसे में बच्चे सहित दो लोगों की मौत

Wed, 14 Oct 2026 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Two people, including a child, killed in road accident.
द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित रेलवे फ्लाईओवर के नीचे हुआ हादसा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-93 पुलिस चौकी क्षेत्र में मंगलवार की सुबह हुए सड़क हादसे में 10 वर्षीय बच्चे व एक शख्स की मौत हो गई। यह हादसा सुबह करीब 4 बजे द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित रेलवे फ्लाईओवर के नीचे हुआ। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। बुधवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने बच्चे के पिता गुलामुधीन की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सेक्टर-10 थाने में सड़क हादसे में मौत संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
मृतकों की पहचान बरेली (उत्तर प्रदेश) के घंघोरा घंघोरी गांव निवासी अमजद (10) और रहपुरा पदारथपुर गांव निवासी शहाजत खां (47) के रूप में हुई है। मृतक अमजद के पिता गुलामुधीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शहाजत खां उनकी दुकान पर काम करता था। 12 अक्तूबर को उन्होंने हरसरू गांव के पास एक कंपनी से लोहा खरीदा था और वे दोनों वहां पर काम कर रहे थे। मंगलवार की अल सुबह करीब 4 बजे शहाजत खां के पास उनके परिवार वालों की कॉल आई थी, जिसमें बताया गया कि उनके पिता के निधन हो गया है जिसके बाद वह स्कूटी पर सवार होकर कपड़े लेने के लिए दुकान पर चला गया। सुबह करीब 4 बजे शहाजत खां गुलामुधीन के बेटे अहमद को स्कूटी पर बैठाकर दुकान पर द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित रेलवे फ्लाईओवर की नीचे जा रहे थे, इसी दौरान अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में स्कूटी सवार शहाजत खां व अमजद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर सेक्टर-93 चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोनों मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। स्कूटी को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वाहन की पहचान होने पर चालक को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed