{"_id":"607ae2718ebc3ec3982c9cdb","slug":"two-people-hanged-their-lives-gurgaon-news-noi5776403163","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लोगों ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लोगों ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-40 और शांतिकुंज इलाके में महिला और एक व्यक्ति ने मानसिक तनाव के चलते फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। जबकि परिजनों के आने तक व्यक्ति के शव को मोर्चरी में रखा दिया है।
सेक्टर-40 थाना पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से बिहार के छपरा अंतर्गत गांव माजीह निवासी उमा परिजनों के साथ सेक्टर-40 में किराए के मकान में रहती थी। वह काफी समय से तनाव में चल रही थी। जिस कारण शुक्रवार को उन्होंने कमरे में जाकर गले में फंदा लगा लिया। महिला के पति भरत सिंह कमरे में गये तो देखा कि उमा का शव फंदे पर लटका है।
उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं, दूसरी ओर बिहार के दरभंगा निवासी शिवकुमार भोंडसी के शांतिकुंज इलाके में झुग्गी-झोपड़ी में अकेले रहता था। शुक्रवार को वह काम के लिए बिल्डिंग की साइड पर पहुंचा। इसके बाद दूसरी मंजिल पर जाकर सेनेटरी के सामान से फंदा लगाकर जान दे दी। जांच अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखा दिया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी।