फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Seva Setu camp in Manesar; 360 people benefited.

Gurugram News: मानेसर में सेवा सेतु कैंप, 360 लोगों ने उठाया लाभ

Thu, 24 Sep 2026 06:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
Seva Setu camp in Manesar; 360 people benefited.
मानेसर नगर निगम कार्यालय में सेवा सेतु कैंप का आयोजन, करीब 360 लोगों ने उठाया लाभ, लाभ उठाते ला
कैंप में अलग-अलग विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। आम लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए बृहस्पतिवार को नगर निगम मानेसर कार्यालय में सेवा सेतु कैंप लगाया गया। कैंप का शुभारंभ नगर निगम मानेसर के सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण यादव ने किया। कैंप में करीब 360 लोगों ने पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी ली।
कैंप में अलग-अलग विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टॉलों पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को योजनाओं के लिए पात्रता, आवेदन करने की प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों के बारे में जानकारी दी। कई लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। पात्र लोगों को योजनाओं के लिए आवेदन और पंजीकरण कराने में भी मदद दी गई।
विज्ञापन


महिलाओं ने लिया विशेष लाभ
कैंप में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर महिलाओं में खास उत्साह देखने को मिला। अधिकारियों ने महिलाओं को योजना के बारे में जानकारी दी और आवेदन करने की प्रक्रिया समझाई। इस दौरान पात्र महिलाओं का मौके पर ही पंजीकरण किया गया। कैंप में कुल 80 महिलाओं को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना से जोड़ते हुए उनका पंजीकरण किया गया। महिलाओं ने कहा कि घर के नजदीक ही सरकारी योजनाओं की जानकारी और आवेदन की सुविधा मिलने से उन्हें काफी सहूलियत हुई। कैंप में सामाजिक सुरक्षा, महिला कल्याण और नागरिक सेवाओं से जुड़ी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए पात्रता और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी लेकर आवेदन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed