फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   two more FIR in case of appu ghar

अप्पू घर मामले में दो और एफआरआई

Sat, 04 Sep 2021 07:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
two more FIR in case of appu ghar
गुरुग्राम। अप्पूघर और मॉल से आमदनी का सपना देख रहे निवेशकों को अब अदालत से ही न्याय की उम्मीद है। इसमें करीब ढाई सौ लोगों ने कई लाख रुपये के मुनाफे के लालच में अपने करोड़ों रुपये लगा दिए थे। करीब पांच साल से निवेशक मुनाफा तो दूर अपनी रकम को वापस लेने के लिए चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन इसके मालिक उनको टालते रहे। स्थानीय स्तर पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से प्रयास किए लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आखिर में इन निवेशकों ने अदालत में गुहार लगाई। उनके अनुरोध पर अप्पू घर के संचालक के खिलाफ मामले दर्ज हो रहे हैं। शनिवार को दो मामले दर्ज हुए हैं। इससे पहले 20 मामले दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन

2014 में बनना था प्रोजेक्ट
अप्पू घर के पास द ग्रेट इंडिया प्लेस के नाम से मॉल बनाने के प्रोजेक्ट के लिए इंटरनेशनल रिक्रिएशन एंड अम्यूजमेंट कंपनी ने निवेशकों से करोड़ों रुपये लिए थे। 2011 में शुरू हुए प्रोजेक्ट को 2014 तक बनाया जाना था। लेकिन मॉल अभी तक नहीं बना है। इसे लेकर निवेशकों ने कई बार कंपनी के डायरेक्टर ज्ञान बिजेश्वर व अन्य अधिकारी राकेश बब्बर, हरप्रीस सिंह सेठी, गौरव सचदेव, मेवा सिंह, विनीत कुमार गिरोरा, स्वतंत्र सिंह, अंजुल मेहता आदि के साथ बैठक की। मॉल न बनने पर रुपये वापस करने की बात भी कही गई लेकिन कंपनी ने निवेशकों की कोई बात नहीं मानी। निवेशकों को जब लगा कि उन्हें पूरी तरह से गुमराह किया जा रहा है तो उन्होंने इस मामले में पुलिस से शिकायत की। बाद में अदालत से मामला दर्ज कराने के लिए आदेश कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed