{"_id":"65f339774471d3e5600a1d53","slug":"two-mobile-ambulance-vans-found-for-veterinary-service-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-27262-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पशु चिकित्सा सेवा के लिए मिली दो मोबाइल एंबुलेंस वैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पशु चिकित्सा सेवा के लिए मिली दो मोबाइल एंबुलेंस वैन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहना और पटौदी खंड के गांवों में देंगी सेवाएं, पायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बृहस्पतिवार को लघु सचिवालय परिसर से पशुपालन एवं डेयरी विभाग की दो मोबाइल एंबुलेंस वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन दो वैन से पशुपालकों को जिले में बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी।
मुख्यमंत्री ने महेंद्रगढ़ में पिछले माह आयोजित राज्यस्तरीय पशु प्रदर्शनी व पशु मेला कार्यक्रम के दौरान पशुपालकों की सुविधा के लिए 11.20 करोड़ रुपये की लागत से 70 एंबुलेंस पशुपालन विभााग को दी थीं। इनमें से गुरुग्राम में पशुपालन विभाग के कार्यालय को दो एंबुलेंस वैन प्राप्त हुई हैं। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने लघु सचिवालय परिसर से इन दोनों वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपायुक्त ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों एंबुलेंस का जिले के पशुपालकों को अधिक से अधिक लाभ मिलना चाहिए। चिकित्सा सेवा के अलावा इन वैन के माध्यम से पशुपालकों को पशुओं की देखभाल और समय-समय पर दी जाने वाली वैक्सीन के प्रति भी जागरूक किया जाएगा।
पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ. विरेंद्र सहरावत ने बताया कि जिले के खंड सोहना एवं पटौदी में इन दोनों एंबुलेंस की सेवाएं ली जाएंगी। इन एंबुलेंस को हेल्प लाइन नंबर 1962 द्वारा संचालित किया जाएगा। पशुपालक इस नंबर पर कॉल कर चिकित्सा सेवा का गांव में ही लाभ उठा सकते हैं। इनके माध्यम से पशुओं का ईलाज, कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा, लैब टेस्ट की सुविधा, सीरो सर्विलेंस द्वारा पशुओं में रोग प्रतिरोधक क्षमता के आंकलन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इस मौके पर डाॅ. नकुल यादव, डाॅ. ईशा फोगाट, डाॅ. प्रियांशु, पंकज, डाॅ. कर्णपाल मलिक सहित एंबुलेंस वैन का स्टाफ मौजूद रहा।