फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two life guards arrested in Gurugram swimming pool case of child death

Gurugram: स्विमिंग पूल में बच्चे की मौत मामले में दो लाइफ गार्ड गिरफ्तार, दादा के बयान पर दर्ज हुआ मुकदमा

Thu, 25 Jul 2024 10:26 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 25 Jul 2024 10:26 PM IST
सार

घटना की जानकारी के बाद सेक्टर 10 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को छानबीन के दौरान सीसीटीवी फुटेज में छह मिनट तक वह पानी में डूबता हुआ दिखाई दिया। वहां पर तैनात लाइफ गार्ड उसे निकाल कर सीधे अस्पताल ले जाते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
Two life guards arrested in Gurugram swimming pool case of child death
इसी स्विमिंग पूल में हुआ था हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम सेक्टर 37 डी में स्थित बीपीटीपी सोसाइटी के स्विमिंग पूल में डूबने से पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। सेक्टर 10 थाना पुलिस ने दादा के बयान पर वहां पर तैनात लाइफ गार्ड व अन्य सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस ने मौके पर तैनात दो लाइफ गार्डों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन

बीपीटीपी सोसाइटी के जे ब्लॉक के फ्लैट नंबर 502 में रहने वाले सीताराम सिंगला ने बताया कि उनका बेटा विन्नी सिंगला मारुति कंपनी में कार्यरत है। वह परिवार के साथ यहां रहते हैं। उनका पांच वर्षीय पोता मिवांश अपनी दादी के साथ स्विमिंग पूल पर सवा छह बजे आया था। जहां पर उसकी दादी उसे छोड़कर कहीं चली गईं। उस दौरान वह डेढ़ फीट गहरे गड्ढे के बजाय चार फीट के क्षेत्र की ओर चला गया। जहां उसकी डूबने से मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी के बाद सेक्टर 10 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को छानबीन के दौरान सीसीटीवी फुटेज में छह मिनट तक वह पानी में डूबता हुआ दिखाई दिया। वहां पर तैनात लाइफ गार्ड उसे निकाल कर सीधे अस्पताल ले जाते दिख रहे हैं। पानी से निकलने के बाद बच्चे के शरीर से पानी निकालने का कोई प्रयास नहीं किया गया है। पुलिस ने इस मामले में क्लब मैनेजर, पूल संचालक, वहां पर तैनात सुरक्षा गार्ड के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने छानबीन के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

आरोपियों की पहचान दुर्ग निवासी हिणवानी जिला दमोह (मध्य-प्रदेश) उम्र-30 वर्ष व आकाश निवासी गांव डेकुली जिला गोपालगंज (बिहार) उम्र-21 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस को जांच में यह भी पता चला है कि दोनों आरोपी क्लब के स्विमिंग पूल में लाइफ गार्ड का काम करते हैं। आरोपी दुर्ग 10 दिन पहले व आरोपी आकाश दो दिन पहले ही नौकरी पर आया था। उपरोक्त आरोपियों ने लापरवाही बरतते हुए बच्चे पर ध्यान नहीं दिया जिससे बच्चा चार फीट गहराई वाले स्विमिंग पूल में चला गया और स्विमिंग पूल में डूब जाने के कारण बच्चे की मौत हो गई।

स्विमिंग पूल में डूबने से पांच साले के बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर दो लाइफ गार्डों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच चल रही है। जांच में जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। - करण गोयल , डीसीपी वेस्ट, गुरुग्राम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed