फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two laborers including a woman died due to slipping of soil during the excavation of the basement in gurugram

दर्दनाक: गुरुग्राम में बड़ा हादसा, बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी खिसकने से महिला सहित दो मजदूरों की मौत

Fri, 21 Jan 2022 12:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 21 Jan 2022 12:22 AM IST
सार

सेक्टर-56 के डी-323 प्लॉट में बेसमेंट की खुदाई चल रही थी। इसी दौरान प्लॉट के पीछे वाले प्लॉट की मिट्टी खिसक कर मजदूरों पर गिर पड़ी। इस दौरान मिट्टी में दबने वाले दोनों मजदूरों को उपचार के लिए प्रतीक्षा अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Two laborers including a woman died due to slipping of soil during the excavation of the basement in gurugram
बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी खिसकने से हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के सेक्टर-56 के एक प्लॉट में बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी में दबने से महिला समेत दो मजदूरों की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान मलखान (28) व गुड्डो( 26) के रूप में हुई है। सेक्टर-56 थाना पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर ठेकेदार कपिल व प्लॉट मालिक के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


सेक्टर-56 के डी-323 प्लॉट में बेसमेंट की खुदाई चल रही थी। इसी दौरान प्लॉट के पीछे वाले प्लॉट की मिट्टी खिसक कर मजदूरों पर गिर पड़ी। इस दौरान मिट्टी में दबने वाले दोनों मजदूरों को उपचार के लिए प्रतीक्षा अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


हादसा बुधवार की शाम का है।  सेक्टर- 56 थाना पुलिस ने साथ काम करने वाले कर्मचारी राजकुमार के बयान पर ठेकेदार व अज्ञात प्लॉट मालिक के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया है। परिजनों का आरोप है कि जब सुरक्षा संबंधित उपकरण नहीं मौजूद थे तो मजदूरों को मिट्टी के भीतर क्यों जाने दिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना सुरक्षा उपकरण के ठेकेदार करा रहा था काम
पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि जहां पर काम हो रहा है। वहां लगभग 15 फीट गहरा गड्ढा किया गया था। बगल के प्लॉट की मिट्टी खिसकने से हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोग फंसे थे। तीन लोग बच गए। जिनको ठेकेदार ने भगा दिया। ठेकेदार भी अब तक फरार है। 

तीन दिन पहले पति गया था गांव

मिट्टी में फंस कर दब कर मरने वाली गुड्डो का पति तीन दिन पहले मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में अपने गांव गया था। उसके तीन बच्चे हैं। इसमें दो बेटे व एक बेटी हैं। मजदूरी करने की एवज में उसे रोजाना पांच सौ मिलते थे, जबकि मलखान को 700 रुपये मिलते थे। यहां भी स्त्री-पुरुष की दिहाड़ी में भेद होता था।

इस साल मलखान की होने वाली थी शादी
मलखान के भाई राजकुमार ने बताया कि वह तीन भाई हैं। वह पेंटिंग का काम करता है। उसका छोटा भाई मजदूरी करता है। इस समय उसका सेक्टर-52 में काम चल रहा है। पुलिस का पांच बजे फोन आया था। उन्होंने उसे अस्पताल बुलाया था। मलखान तीन साल से यहां रह रहा था और यहीं काम कर रहा था। इस साल उसकी शादी होने वाली थी। रिश्ते की बात परिवार में चल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed