{"_id":"6a88a81c1915920ff5041a9b","slug":"two-killed-after-being-hit-by-a-speeding-car-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-98528-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तेज रफ्तार कार की टक्कर में दो की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तेज रफ्तार कार की टक्कर में दो की गई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यू रेलवे रोड स्थित लाल अस्पताल के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। न्यू रेलवे रोड स्थित लाल अस्पताल के पास बृहस्पतिवार देर रात को तेज रफ्तार कार की टक्कर में दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान रेवाड़ी के जाड़रा गांव निवासी रोहित कुमार और भिवानी के रेवाड़ी खेड़ा गांव निवासी अभिषेक कुमार के रूप में की गई। पुलिस ने सेक्टर-14 थाने में मामला दर्ज आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। चालक की पहचान आदर्श नगर निवासी प्रियांशु कुमार के रूप में हुई है।
मूलरूप से रेवाड़ी के बावल निवासी हर्ष कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह स्पेक्ट्रा कंपनी में सर्विस मैनेजर हैं और मियावाली कॉलोनी में अपने दोस्तों के साथ किराए पर रहते हैं। बृहस्पतिवार देर रात एक बजे वे कमरे से बाहर टहलने निकले थे।तभी उन्होंने देखा कि कुछ दूरी पर एक मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार गाड़ी ने सीधी टक्कर मार दी। पास जाकर देखा तो बाइक पर उनके दो दोस्त रोहित और अभिषेक गंभीर हालत में पड़े थे। बताया जा रहा है कि रोहित गुरुग्राम के ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) जोनल कार्यालय में दो साल से कांट्रेक्ट बेस पर डाटा एंटी आपरेट के रूप में काम कर रहे थे और गुरुग्राम के मियां वाली कालोनी में किराये से रहते थे। अभिषेक एक प्राॅपर्टी डीलर के यहां काम करते थे और महावीर नगर में किराये से रहते थे।
पुलिस जांच के दौरान चालक से शराब की गंध आने पर उसका मेडिकल कराया गया, जिसमें डॉक्टरों ने उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि की। इसके बाद ब्लड सैंपल सील कर जांच के लिए भेजे गए हैं। सीन ऑफ क्राइम टीम और एसीपी ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को क्रेन की मदद से थाने भिजवा दिया है। मृतकों के परिजनों की मौजूदगी में चश्मदीद दोस्त हर्ष कुमार के बयानों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी सेक्टर-14 अमित ने बताया कि चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है।