{"_id":"6a188c60c754e04903005cc4","slug":"two-injured-in-road-accidents-undergoing-treatment-in-hospital-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-89534-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सड़क हादसों में दो घायल, अस्पताल में उपचाराधीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सड़क हादसों में दो घायल, अस्पताल में उपचाराधीन
विज्ञापन
बिलासपुर व मानेसर थाने में आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
गुरुग्राम। जिले में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ितों की शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ बिलासपुर व मानेसर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पथरेड़ी गांव में रहने वाले नरेंद्र तिवारी ने बिलासपुर थाने में शिकायत दी। उन्होंने बताया कि 17 मई रात को करीब 8 बजे वह छोटे भाई के साथ मार्केट जा रहे थे। नव्या अस्पताल के पास पहुंचने पर पीछे से आ रही स्कॉर्पियो ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में नरेंद्र तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके बांये पैर में फ्रैक्चर आया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल इंद्रजीत कर रहे हैं। वहीं, दूसरे मामले में नाहरपुर कासन गांव निवासी प्रवीन ने मानेसर थाने में शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वे 26 मई को घर से कूड़ा डालने के लिए निकले थे। इस दौरान नवादा गांव से आ रही एक बाइक ने उनको टक्कर मार दी। घायल को परिवार वालों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल उमेश कुमार कर रहे हैं। ब्यूरो