फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two henchmen of Lawrence Vishnoi gang arrested

लॉरेंश विश्नोई के दो गुर्गे गिरफ्तार

Fri, 13 May 2022 05:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 05:15 PM IST
विज्ञापन
Two henchmen of Lawrence Vishnoi gang arrested
गुरुग्राम। सीआईए सेक्टर-31 की टीम ने बृहस्पतिवार की रात लॉरेंस विश्नोई गैंग के दो गुर्गों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो विदेशी पिस्तौल भी बरामद की हैं। राजस्थान में आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह गुरुग्राम के एक फ्लैट में रहकर अपनी फरारी काट रहे थे। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीआईए सेक्टर 31 प्रभारी इंस्पेक्टर आनंद के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि पास के ही एक फ्लैट में लॉरेंस विश्नोई गैंग के दो सदस्य छुपकर रहते हैं। पुलिस टीम ने आरोपियों को दबोचने के लिए अपना जाल बिछाया। इसके तहत दोनों आरोपी सेक्टर-31 के बस क्यू सेंटर के पास बैठे मिल गए। पुलिस ने इनकी पहचान जसप्रीत सिंह उर्फ अमन उर्फ अम्मू व रोबिन सोनी उर्फ रिंकू निवासी श्री गंगानगर, राजस्थान के रूप में की है। सेक्टर-40 थाने में इनके खिलाफ पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। छानबीन के दौरान पता चला है कि दोनों आरोपियों पर मारपीट व जानलेवा हमले के अलग-अलग तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम ने दोनों आरापियों को अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed