{"_id":"64eb9bff48d1ee3bfc0b0b74","slug":"two-girl-students-of-pataidi-selected-in-state-level-wrestling-competition-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-13160-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पटाैदी की दो छात्राओं का राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पटाैदी की दो छात्राओं का राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में चयन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। जिले के दौलताबाद में खेली गई जिला स्तरीय स्कूल कुश्ती प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल पटौदी की दो छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में हुआ है। दिल्ली पब्लिक स्कूल पटौदी की प्रधानाचार्या सुमन दत्ता ने बताया कि छठी कक्षा की छात्रा हर्षिता ने अंडर-14 आयुवर्ग और नौवीं कक्षा की छात्रा समीक्षा अंडर-17 आयुवर्ग में जिला स्तर पर जीत हासिल की।
दोनों छात्राएं अब आठ से 10 सितंबर तक हिसार में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में गुरुग्राम जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रधानाचार्या सुमन दत्ता व अन्य स्टाफ सदस्यों ने दोनों छात्राओं को राज्य स्तर पर जीत के लिए शुभकामनाएं दी।