फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram Two Factory Owners Rape News: Sexually Harassing the woman for 31 years

हरियाणा: फैक्टरी के दो मालिक 31 साल से कर रहे थे दुष्कर्म, आरोपी ने सुसाइड केस में फंसाने की दी धमकी

Fri, 08 Oct 2021 10:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 08 Oct 2021 10:16 AM IST
सार

गुरुग्राम में एक महिला कर्मचारी ने फैक्टरी के दो मालिकों पर
31 साल से सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला का कहना है कि कई बार उसने विरोध करना चाहा लेकिन आरोपी उसे व पति को जान से मारने की धमकी देकर चुप करा देते थे। 

विज्ञापन
Gurugram Two Factory Owners Rape News: Sexually Harassing the woman for 31 years
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के सेक्टर-37 क्षेत्र की एक फैक्टरी के दो मालिकों पर उनकी महिला कर्मचारी ने 31 साल से सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने उसका मेडिकल कराने के बाद बृहस्पतिवार को बयान दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद से दोनो भाई फरार हैं। 
विज्ञापन


पीड़ित महिला का कहना है कि कई बार उसने विरोध करना चाहा लेकिन आरोपी उसे व पति को जान से मारने की धमकी देकर चुप करा देते थे। अब परेशान होकर उसने शिकायत पुलिस को दी है। जिस पर महिला थाना वेस्ट में सामूहिक दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने अपने बयान में कहा है कि उसकी शादी साल 1990 में हुई थी। शादी के बाद पति उसे यूपी से गुरुग्राम ले आया। पति उस समय सेक्टर-37 एरिया की एक फैक्टरी में बतौर मशीन ऑपरेटर नौकरी करते थे। पति के साथ वो आई तो उस समय फैक्टरी मालिकों ने वहीं परिसर में ही एक कमरा रहने के लिए दे दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कमरे के बगल में मालिक ओमप्रकाश शर्मा व सतीश शर्मा उर्फ पिंकी का कार्यालय था। महिला के पति को कहकर उन्होंने उसे भी अपने कार्यालय में साफ-सफाई के लिए रख लिया। उसका कहना है कि ओमप्रकाश शर्मा शुरू से ही उस पर बुरी नजर रखते थे और 5 अगस्त 1990 को पहली बार उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विरोध करने पर पति को जान से मारने की धमकी दी। फिर दो दिन बाद सतीश शर्मा उर्फ पिंकी ने भी दुष्कर्म किया। फिर दोनों अक्सर यह घिनौनी हरकत करने लगे। इस दौरान एक बार आरोपियों ने गर्भपात भी कराया। 17 नवंबर 2017 को पीड़िता ने ओमप्रकाश को परिवार को सब कुछ बता देने की बात कही। 

जिस पर आरोपी ने कहा कि वो जहर खाकर जान दे देगा और सुसाइड नोट में महिला, उसके पति व बेटे का नाम लिख देगा। जिससे तीनों को जेल हो जाएगी। इस पर वह डर गई। आरोप है कि नवंबर 2017 में ही सतीश शर्मा ने फिर दुष्कर्म किया। बुधवार रात महिला थाना वेस्ट में दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया  गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed