फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   two daughters of Haryana selected for Junior Judo Competition

हरियाणा की दो बेटियों का अंतरराष्ट्रीय जूनियर जूडो प्रतियोगिता में चयन

Sat, 11 Sep 2021 06:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 06:11 PM IST
विज्ञापन
two daughters of Haryana selected for Junior Judo Competition
जूडो खिलाड़ी सिमरन और रितु वर्मा। - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। हरियाणा की दो बेटियों का आगामी 6 से 10 अक्तूबर को इटली में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय जूनियर जूडो प्रतियोगिता में चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी शहर के धनवापुर रोड स्थित अजीत स्टेडियम में जिला खेल विभाग की जूडो प्रशिक्षक आरती की देखरेख में अभ्यास कर रहीं हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने गत दिवस दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में ओपन ट्रायल में हिस्सा लिया था और शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी दावेदारी पेश की।
विज्ञापन

गुरुग्राम की सिमरन का चयन 52 किलो भारवर्ग और हिसार निवासी रितु वर्मा का चयन 48 किलो भारवर्ग में हुआ है। प्रशिक्षक आरती ने बताया कि सिमरन राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में खेल चुकी है। तीन माह पहले ही राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने बताया कि दो साल पहले सिमरन के घुटने में चोट लगने के बाद वह प्रतियोगिताओं से दूर रही। लेकिन अभ्यास करने के लिए वह मैदान पर जरूर आती थी। वहीं, हिसार निवासी रितु वर्मा गुरुग्राम में रहकर अभ्यास कर रही है। अंतरराष्ट्रीय जूनियर जूडो प्रतियोगिता में चयन के लिए ओपन ट्रायल आयोजित किया गया, जिसमें सिमरन व रितु वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed