{"_id":"68c829bffeaf59707805b437","slug":"two-arrested-with-14-kg-ganja-one-car-recovered-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-67381-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 14 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार, एक कार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 14 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार, एक कार बरामद
Mon, 15 Sep 2025 08:29 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Mon, 15 Sep 2025 08:29 PM IST
विज्ञापन
गुरुग्राम। अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 14 किलो 356 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई कार भी बरामद की गई है।
अपराध शाखा सिकंदरपुर की पुलिस ने सेक्टर-64 के पास से एक युवक को 11 किलो 20 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बदायूं (उत्तर प्रदेश) के नाना खेड़ा गांव निवासी तारिक (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई कार भी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ सेक्टर-65 थाने में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में एक साल से टैक्सी चलाता है। उसने यह गांजा दिल्ली में एक व्यक्ति से 65 हजार रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन
वहीं, अपराध शाखा सेक्टर-17 की पुलिस ने एक युवक को भीमगढ़ खेड़ी गांव के पास से तीन किलो 336 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा। आरोपी की पहचान अलवर (राजस्थान) के मुंडाना गांव निवासी लोकेश (34) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ सेक्टर-5 थाने में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। ब्यूरो